Diwali 2025 Calendar: कब है धनतेरस, बड़ी दिवाली, भाई दूज - यहां हैं 5 दिन के त्योहारों की सही डेट और मुहूर्त
Diwali 2025 Calendar Hindi: दीपों के पर्व दिवाली की शुरुआत धनतेरस से होती है और भाईदूज पर खत्म होती है। हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक दिवाली का पर्व पूरे 5 दिनों तक मनाया जाता है। ये पर्व अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है, जो कि पूरे देश में बड़े उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाता है। हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार, यह त्योहार कार्तिक मास के 15वें दिन आता है।
इन पांच दिनों का अलग-अलग महत्व है और इन पांचो दिनों में अलग-अलग ढंग से पूजा की जाती है। सबसे पहले दिन धनतरेस, दूसरे दिन छोटी दीपावली, तीसरे दिन बड़ी दिवाली, चौथे दिन गोवर्धन पूजा और पांचवें दिन भाई दूज होता है।

ये रहा दिवाली कैलेंडर ( Diwali 2025)
- 18 अक्टूबर धनतेरस
- 19 अक्टूबर 2025 छोटी दिवाली (नरक चतुर्दशी)
- 20 अक्टूबर दिवाली और लक्ष्मी पूजा
- 22 अक्टूबर गोवर्धन पूजा
- 23 अक्टूबर भाई दूज
दिन 1: धनतेरस (Dhanteras 2025 Date)
इस बार धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर को है। इस दिन भक्त धन और समृद्धि के लिए देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करते हैं। यह सोना, चांदी या नए घरेलू सामान खरीदने के लिए भी एक शुभ दिन माना जाता है। पूजा का शुभ मुहूर्त 07:39 PM से 08:25 PM तक रहेगा।
दिन 2: छोटी दिवाली (Choti Diwali 2025 Date)
छोटी दिवाली के नाम से प्रसिद्ध यह दिन भगवान कृष्ण की राक्षस नरकासुर पर विजय का प्रतीक है, जो जीवन से अंधकार और नकारात्मकता को दूर करने का मानक है। इस बार ये 19 अक्टूबर 2025, रविवार को है।
तीसरा दिन: दिवाली (Badi Diwali 2025 Date)
द्रिक पंचांग के अनुसार, 2025 में दिवाली सोमवार, 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। यह भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटने का उत्सव है। लोग मिट्टी के दीये जलाते हैं, अपने घरों को सजाते हैं और शाम को लक्ष्मी-गणेश की पूजा करते हैं। लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त शाम 7:08 बजे से शुरू होकर रात 8:18 बजे तक रहेगा। इस दिन शुभ समय निम्नलिखित हैं...
- प्रदोष काल: शाम 5:58 से रात 8:25 बजे तक
- वृषभ काल: शाम 7:08 से रात 9:03 बजे तक
- लक्ष्मी पूजा मुहूर्त: शाम 7:08 से रात 8:18 बजे तक
- अमावस्या तिथि प्रारंभ: 20 अक्टूबर को दोपहर 3:44 बजे
चौथा दिन: गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja 2025 Date)
दिवाली के अगले दिन मनाई जाने वाली गोवर्धन पूजा उस क्षण की याद दिलाती है जब भगवान कृष्ण ने मथुरा के लोगों को इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत उठाया था। इस बार ये पर्व 22 अक्टूबर को है।
शुभ मुहूर्त
- 06:26 AM से 08:42 AM तक
- 03:29 PM से शाम 05:44 PM
भाई दूज 2025 तिथि व मुहूर्त (Bhai Dooj 2025 Date)
दिवाली उत्सव के पांचवें दिन भाई दूज पर्व मनाया जाता है। बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाती हैं और उनके सुख और समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हैं।
शुभ मुहूर्त
भाई को टीका लगाने का मुहूर्त 01:13 PM से 03:28 PM तक।












Click it and Unblock the Notifications