Dhanteras 2025 Tips: धनतेरस पर राशि के अनुसार करें शॉपिंग, भरी रहेगी तिजोरी, हमेशा रहेंगे धनवान
Dhanteras 2025 Shopping Tips: 5 दिवसीय दीवाली की शुरुआत धनतेरस से होती है, इस बार ये पर्व 18 अक्टूबर को है, इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और धन्वंतरि की पूजा की जाती है। माना जाता है कि धनतेरस के दिन की गई शुभ खरीदारी पूरे वर्ष समृद्धि, सौभाग्य और स्वास्थ्य लेकर आती है और भूलकर भी कोई कष्ट जातक को छू भी नहीं पाता है।
ज्योतिष के अनुसार, यदि आप इस दिन अपनी राशि के अनुसार वस्तुएं खरीदते हैं, तो वह आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक प्रगति आती हैं।

Dhanteras 2025 पर राशि अनुसार क्या खरीदें?
मेष राशि (Aries)
आपके लिए तांबा, सोना या लाल रंग की वस्तुएं खरीदना शुभ रहेगा। लाल रंग के दीपक या लाल कपड़े भी लाभ देंगे।
वृषभ राशि (Taurus)
इस राशि के जातकों को चांदी, सफेद धातु, या सफेद वस्त्र खरीदने चाहिए। रसोई से जुड़ी वस्तुएं जैसे बर्तन या चांदी की थाली भी शुभ हैं।
मिथुन राशि (Gemini)
आपके लिए इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, मोबाइल, या ग्रीन रंग की वस्तुएं खरीदना लाभकारी रहेगा। पन्ना रत्न या हरे कपड़े भी शुभ हैं।
कर्क राशि (Cancer)
चांदी, मोती या सफेद वस्तुओं की खरीद आपके लिए उत्तम रहेगी। घर की सजावट का सामान खरीदना भी शुभ है।
सिंह राशि (Leo)
सोना, पीले धातु या पीतल की वस्तुएं खरीदना अत्यंत लाभदायक रहेगा। पीला वस्त्र या दीपक भी शुभ रहेगा।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए हरियाली और स्वच्छता से जुड़ी वस्तुएं खरीदना शुभ है। सोने या कांसे की वस्तुएं भी लाभ देंगी।
सुंदर झूमर या आईना भी शुभ (Dhanteras 2025)
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों को चांदी, सजावटी वस्तुएं या आभूषण खरीदने चाहिए। सुंदर झूमर या आईना भी शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
लाल रंग की वस्तुएं, तांबे के बर्तन या सोना खरीदना शुभ है। वाहन खरीदना भी आपके लिए लाभदायक रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius)
सोना, या पीले धातु की वस्तुएं खरीदें। धार्मिक पुस्तकों या पूजा सामग्री की खरीद भी शुभ है।
मकर राशि (Capricorn)
लोहे, स्टील या इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं खरीदना आपके लिए शुभ रहेगा। घर के लिए उपयोगी मशीन या औज़ार खरीदना भी अच्छा रहेगा।
स्टील के बर्तन या सजावटी वस्तुएं भी शुभ (Dhanteras 2025)
कुंभ राशि (Aquarius)
कांच, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स या चांदी से बनी वस्तुएं खरीदना उत्तम रहेगा। स्टील के बर्तन या सजावटी वस्तुएं भी शुभ हैं।
मीन राशि (Pisces)
सोना, पीतल, या धार्मिक वस्तुओं की खरीद आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगी। घर में भगवान विष्णु की मूर्ति या चित्र रखना लाभदायक है।
यह पढ़ें: Diwali 2025 Kab hai: 20 या 21 अक्टूबर, कब है दिवाली? क्या है शुभ मुहूर्त?
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications