1 मार्च से कैश निकालना-जमा करना दोनों हुआ महंगा, बदले कई नियम
1 मार्च से बैंक से कैश निकालना और जमा करना दोनों ही आम जनता के लिए महंगा होने वाला है। बैंक में पैसा जमा करने और निकालने दोनों पर ही आपको फीस चुकानी होगी।
नई दिल्ली। 1 मार्च से बैंक से कैश निकालना और जमा करना दोनों ही आम जनता के लिए महंगा होने वाला है। बैंक में पैसा जमा करने और निकालने दोनों पर ही आपको फीस चुकानी होगी। देश के प्रमुख निजी बैंकों ने एक सीमा से ज्यादा बैंकिंग ट्रांजेक्शन या विड्रॉल पर अतिरिक्त चार्ज लगाने का फैसला किया है। कैश निकासी और डिपॉजिट के लिए आपको बैंक को चार्ज देना होगा। इसके अलावा भी कई बैंकिंग नियमों में बदलाव किया जाएगा। ऐसा इसलिए ताकि अधिक से अधिक लोग डिजिटल पेमेंट की ओर बढ़े और कैश ट्रांजेक्शन हतोत्साहित हो सके। ये भी पढ़ें- बहकावों में न आएं: नहीं बढ़े हैं एटीएम चार्ज, ये है सही नियम

एचडीएफसी में बैंकिंग ट्रांजेक्शन पर देना होगा फीस
एचडीएफसी बैंक ने 4 ट्रांजेक्शन तक को फ्री रखा है, लेकिन 5वें ट्रांजेक्शन पर 150 रुपए का चार्ज देना होगा। वहीं आप एचडीएफसी की होम ब्रांच से एक महीने में मात्र 2 लाख रुपए तक ही निकाल सकते हैं। अगर आपको इस से ज्यादा कैश की जरूरत हैं तो आपको प्रति हजार रुपए पर 5 रुपए या फिर 150 रुपए की फीस चुकानी होगी। ये भी पढ़ें- सावधान: चेक से भुगतान करने पर लगेगा तगड़ा चार्ज, ये है बचने का आसान सा तरीका

सीनियर सिटीजन और बच्चों को छूट
अगर आप एचडीएफसी की होम ब्रांच के अलावा किसी और ब्रांच से कैश निकालने है तो आप मात्र रोज 25000 रूपये तक ट्रांजेक्शन मुफ्त कर पाएंगे। इसके ऊपर कैश निकालने के लिए आपको बैंक की फीस चुकानी होगी। हलांकि इन नियमों में सीनियर सिटीजन और बच्चों के खातों पर छूट दी गई है।

थर्ड पार्टी ट्रांजेक्शन की सीमा घटाई
एचडीएफसी ने अपने ग्राहकों के लिए थर्ड पार्टी ट्रांजेक्शन की सीमा 50000 रुपए से घटाकर प्रति दिन 25,000 रुपए कर दी है।

आईसीआईसीआई बैंक ने भी बदले नियम
डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए बैंकों ने कैश ट्रांजेक्शन पर फीस लागू करने का ऐलान 1 मार्च से कर दिया है। एचडीएफसी के बाद आईसीआईसीआई बैंक ने भी अपने ग्राहकों के लिए कैश निकासी और जमा के नियम बदले दिए है। 1 मार्च से आईसीआईसीआई के होम ब्रांचेज में सिर्फ 4 कैश ट्रांजैक्शंज फ्री है। इसके बाद हर ट्रांजेक्शन पर कम-से-कम 150 रुपए चार्ज लगाया जाएगा।

एक्सिस बैंक ने भी बदले नियम
आईसीआईसीआई और एचडीएफसी के बाद ऐक्सिस बैंक भी 1 लाख रुपये प्रति महीने से ऊपर के जमा पर प्रति हजार 5 रुपए और अधिकतम 150 रुपए वसूलने की बात कही है। वहीं एक्सिस बैंक ने भी 4 कैश ट्रांजेक्शन को ही फ्री किया है। पांचवीं निकासी से 150 रुपए चार्ज देना होगा।












Click it and Unblock the Notifications