Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Budget 2025 : एक फरवरी को ही क्‍यों पेश किया जाता है बजट, 6 माह में कैसे तैयार होता है बजट?

Budget 2025: आज सुबह 11 बजे वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में केंद्रीय बजट 2025 करेंगीं। इस बजट का कुल आकार लगभग 45 लाख करोड़ रुपये है, जिसे तैयार करने में छह महीने से अधिक समय लगा। आइए जानते हैं इस बजट की प्रमुख संभा‍वित घोषणाओं के बारे में।

Kendriya Budget 2025: पहले शाम पांच बजे पेश होता था बजट

भारत में केंद्रीय बजट हमेशा 1 फरवरी को सुबह 11 बजे पेश किया जाता है। पहले यह बजट 28 फरवरी या लीप वर्ष होने पर 29 फरवरी को शाम 5 बजे प्रस्तुत किया जाता था, क्‍योंकि उस समय ब्रिटेन में दोपहर के साढ़े बाहर बज रहे होते थे। इससे अंग्रेजों क‍ी भारत के बजट की घोषणाएं जानने में सुविधा होती थी। लेकिन साल 1999 में तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने इसे सुबह 11 बजे पेश करने की शुरुआत की। 2017 में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट की तारीख 1 फरवरी कर दी ताकि इसे लागू करने के लिए अधिक समय मिल सके।

यह भी पढ़ें- Budget 2025: कैसे तैयार होता है भारत का बजट? वित्‍त मंत्री के बजट पेश करने से पहले जानें पूरी प्रक्रिया

India Budget 2025 Hindi: बजट 2025 की 5 प्रमुख घोषणाएँ

1. पेट्रोल-डीजल सस्ता, सोना महंगा

  • पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती से इनके दाम कम होने की उम्‍मीद है।
  • कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के इंपोर्ट पर लगने वाली ड्यूटी में कटौती से मोबाइल और लैपटॉप सस्ते हो सकते हैं।
  • गोल्ड और सिल्वर पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई गई, जिससे इनके दाम बढ़ सकते हैं।

2. टैक्स स्लैब में बड़ा बदलाव

  • 10 लाख रुपये तक की सालाना आय को टैक्स फ्री हो सकती है।
  • 15 से 20 लाख रुपये की आय पर 25% का नया टैक्स ब्रैकेट लाया जा सकता है।
  • नए टैक्स रिजीम को और आकर्षक बनाने के लिए बेसिक एग्जेम्प्शन लिमिट को 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये किया जा सकता है।

3. किसान और पेंशनधारकों को राहत

  • पीएम किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाकर 12,000 रुपये सालाना कर दी गई।
  • अटल पेंशन योजना के तहत अब 10,000 रुपये की मासिक पेंशन मिलने की उम्‍मीद।
  • आयुष्मान भारत योजना के तहत अधिक लोगों को शामिल किया जा सकता है।

4. रोजगार और शिक्षा के लिए नई योजनाएँ

  • ग्रामीण क्षेत्रों के ग्रेजुएट युवाओं के लिए सरकारी ऑफिसों में इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू हो सकता है।
  • विदेशों में नौकरी के अवसर बढ़ाने के लिए इंटरनेशनल मोबिलिटी अथॉरिटी का गठन किया जा सकता है।
  • स्टार्टअप्स को नई रियायतें दी जाएंगी, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

5. हेल्थ सेक्टर में बड़ा निवेश

  • मेडिकल कॉलेजों में 75,000 नई सीटें जोड़ी जाने का लक्षय रखा गया है।
  • MRI और अन्य मेडिकल उपकरणों पर कस्टम ड्यूटी घटाने से इलाज की लागत कम होने की उम्‍मीद है।
  • हेल्थ सेक्टर का बजट 10% बढ़ाया जा सकता है।

Budget Preparation Process: बजट तैयार करने की प्रक्रिया

बजट तैयार करने में लगभग 6 महीने लगते हैं और इसे छह चरणों में पूरा किया जाता है। बजट पेश होने से पहले इसमें शामिल 100 से अधिक अफसरों को वित्त मंत्रालय के बेसमेंट में 7 दिनों तक बंद रखा जाता है ताकि गोपनीयता बनी रहे।

Union Budget 2025: सरकार की आय और व्यय

  • सरकार की आय का प्रमुख स्रोत टैक्स (इनकम टैक्स, कॉरपोरेट टैक्स, GST) और नॉन-टैक्स रेवन्यू (सरकारी कंपनियों का लाभ, विनिवेश) होता है।
  • व्यय में सबसे अधिक हिस्सा रक्षा, सब्सिडी, वेतन, पेंशन और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर खर्च किया जाता है।

साल 2025 में भारत का राजकोषीय घाटा

2025 के बजट में राजकोषीय घाटा 16.13 लाख करोड़ रुपये या जीडीपी का 4.9% अनुमानित है।

बजट 2025 से जुड़ी अन्‍य खबरें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+