Budget 2025: कैसे तैयार होता है भारत का बजट? वित्त मंत्री के बजट पेश करने से पहले जानें पूरी प्रक्रिया
Budget 2025: भारत का केंद्रीय बजट 2025 इस बार 1 फरवरी को संसद में पेश किया जाएगा, जो साल 2025-26 में केंद्र सरकार का लोखा-जोखा है। केंद्रीय बजट 2025 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी।
केंद्र में नरेद्र मोदी सरकार 3.0 का यह दूसरा पूर्ण बजट होगा। निर्मला सीतारमण बतौर वित्त मंत्री लगातार सातवीं बार बजट पेश करेंगी। बजट पेश होने से पहले आइए जानते हैं आखिर केंद्रीय बजट कैसे तैयार होता है?
यह भी पढ़ें- Defence Budget 2025: भारत का रक्षा बजट कितना है? केंद्रीय बजट में इसकी क्या भूमिका?

What is Union Budget: केंद्रीय बजट क्या होता है?
दरअसल, केंद्रीय बजट एक वार्षिक वित्तीय विवरण है, जो केंद्र सरकार की आगामी वित्तीय वर्ष एक अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के लिए आय और व्यय की योजना प्रस्तुत करता है। इसमें केंद्र सरकार के राजकोषीय, खर्च, आय और आर्थिक योजनाओं का जिक्र होता है। साल 2019 से भारत के केंद्रीय बजट के दस्तावेजों को बही-खाता कहा जाने लगा है।
What is process of preparing Union Budget: केंद्रीय बजट बनाने की प्रक्रिया क्या है?
- भारत में केंद्रीय बजट बनाने की प्रक्रिया करीब 6 माह पहले ही शुरू हो जाती है। सितंबर के आस-पास केंद्रीय बजट बनने लग जाता है, जो कई चरण में पूरा होता है।
- केंद्रीय बजट बनाने की प्रक्रिया की शुरुआत में वित्त मंत्रालय सभी मंत्रालयों और विभागों का एक बजट सर्कुलर भेजता है, जिसमें वर्तमान वित्तीय वर्ष के संशोधित अनुमान और अगले वित्तीय वर्ष के लिए बजट अनुमान करने के दिशा-निर्देश दिए जाते हैं।
- बजट सर्कुलर मिलने के बाद सभी मंत्रालय और विभाग अपने खर्चों और आमदनी का विवरण वित्त मंत्रालय को भिजवाते हैं। इसमें सेंट्रल टैक्स और चार्ज का विवरण भी शामिल होता है।
बजट प्रस्ताव जमा करवाना
केंद्रीय बजट बनाने की प्रक्रिया में मंत्रालय और विभाग Provisional Statement Budget Estimate (SBE) के माध्यम से अपने बजट प्रस्ताव जाम करते हैं।
प्री बजट बैठकें
केंद्रीय बजट बनाने की प्रक्रिया में बजट प्रस्ताव के बाद अक्टूबर के मध्य से सचिव (व्यय) के नेतृत्व में उच्च स्तरीय अधिकारी विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ प्री बजट बैठकें होती हैं, जिनमें हर मंत्रालय और विभाग के लिए बजट सीमा तय की जाती है।
आलोचनाओं व सुझावों पर विचार
प्री बजट बैठकों में मिली आलोचनाओं और सुझावों पर विचार किया जाता है। इसके बाद प्रधानमंत्री या केंद्रीय मंत्रिमंडल के साथ परामर्श के साथ अंतिम फैसला लिया जाता है।
Budget Speech of Finance Minister: वित्त मंत्री का बजट भाषण
केंद्रीय बजट को अंतिम रूप मिलने के बाद वित्त मंत्री का भाषण वित्त मंत्रालय और केंद्र सरकार के विभागों से प्राप्त इनपुट के आधार पर तैयार किया जाता है।
Budget Documents Printing: बजट दस्तावेजों की प्रिंटिंग
बजट बनकर तैयार हो जाने के बाद वित्त मंत्रालय की इन हाउस प्रेस में बजट दस्तावेजों की प्रिंटिंग होती है। इस दौरान बजट से जुड़ी जानकारी को बेहद गोपनीय रखा जाता है। सुरक्षा भी कड़ी रहती है।
Budget Halwa Ceremony: केंद्रीय बजट की हलवा सेरेमनी
केंद्र सरकार के बजट तैयार करने की प्रक्रिया का आखिरी चरण हलवा सेरेमनी होती है। बजट 2025 की हलवा सेरेमनी 24 जनवरी की शाम को हुई है। यह एक परंपरा है। इसमें वित्त मंत्रालय के अधिकारी और कर्मचारी मिलकर हलवा बनाते और खाते हैं।
बजट तैयार करने वालों की लॉक इन प्रक्रिया
केंद्रीय बजट की हलवा सेरेमनी के बाद बजट तैयार करने वाली टीम में शामिल अधिकारियों की लॉक-इन प्रक्रिया होती है, जिसमें यह तय किया जाता है कि बजट की गोपनीयता बनी रहे। लॉक इन प्रक्रिया में उन अफसरों को बजट पेश होने तक बाहर व्यक्ति से व्यक्तिगत व मोबाइल आदि के जरिए संपर्क की अनुमति नहीं होती है।
बजट लोकसभा में पेश होना
केंद्रीय बजट बनाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राष्ट्रपति से बजट पेश करने की अनुमति की जाती है। फिर 1 फरवरी को निर्धारित तिथि पर बजट को लोकसभा में पेश किया जाता है। इसके तुरंत बाद बजट से संबंधित वित्तीय प्रस्तावों को लागू करने के लिए बिल पेश किया जाता है।
यह भी पढ़ें- केंद्रीय बजट 2025: हिमाचल प्रदेश को रेल, सड़क और हवाई कनेक्टिविटी के लिए विशेष प्रावधान की उम्मीद












Click it and Unblock the Notifications