Big News: देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने बदला खुलने और बंद होने का समय! ब्रांच में होंगे सिर्फ ये काम
Big News: देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने बदला खुलने और बंद होने का समय! ब्रांच में होंगे सिर्फ ये काम,जानें से पहले चेक करें नई टाइमिंग
नई दिल्ली, मई 18। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकों के कामकाज के घंटों में बदलाव किया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने देश में कोरोना की दूसरी लहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अपने कर्मचारियों और खाताधारकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये फैसला किया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिय़ा ने बैंक के खुलने और बंद होने से समय में ये बदलाव इसलिए किया है, ताकि कोरोना महामारी के दौरान सोशल डिस्टेंसिग और लॉकडाउन के नियमों का पालन किया जा सके। वहीं खाताधारकों को अपने अधिकांश काम डिजिटल बैंक, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग से निपटाने की सलाह दी है।

SBI ने बदली बैंक की टाइमिंग
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की है। बैंक ने अपने कामकाज के समय में बदलाव किया है। वहीं बैंकों में कामकाज को भी सीमित कर दिया है। बैंक ने अपने कर्मचारियों के साथ-साथ खाताधारकों की सुरक्षा को देखते हुए फैसला लिया है और ग्राहकों से अपील की है कि वो बैंक के ब्रांच आने के बजाए अपने अधिकांश कामों को नेट बैंकिंग या ऑनलाइन बैंकिंग से निपटा लें। कोरोना वायरस के फैसले संक्रमण को देखते हुए बैंक ने ये अपील की है।

मात्र 4 घंटों के लिए खुलेंगे बैंक
एसबीआई की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक अब SBI के ब्रांच सुबह के 10 बजे से दोपहर के 2 बजे तक के लिए ही खुलेंगे। यानी बैंकों में 4 घंटे ही कामकज होगा। अगर आपका बैंक जाना बेहद जरूरी है तो लंच टाइम से पहले ही अपने नजदीकी ब्रांच जा सकते हैं। बैंक ने ट्वीट कर लिखा कि हम ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से जारी किए गए दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं। बैंक ने कहा कि लोग बहुत जरूरी काम के लिए ही ब्रांच जाएं। वहीं बैंक के प्रशासनिक कार्यालय 50 फीसदी स्टाफ के साथ काम करेंगे।

बैंकों में होंगे सीमित काम
एसबीआई ने ट्वीट कर जानकारी दी है, जिसमें कहा है गया है कि बैंकों की शाखाओं में होने वाले कामों को सीमित कर दिया गया है। वर्तमान में बैंकों के ब्रांचों में कैश जमा करना और निकालना, चंक से संबंधित काम, डीडी यानी डिमांड ड्राफ्ट/RTGS/NEFT से जुड़े काम और सरकारी चालानों स जुड़े काम ही किए जाएंगे। बैंक ने खाताधारकों से कहा है कि वो खाताधारक वर्तमान स्थिति को देखते हुए अति आवश्यक होने पर ही बैंक आएं। अधिकांश कामों के लिए डिजिटल बैंकिंग का इस्तेमाल करें।
बड़ी खबर: RBI ने कैंसिल किया इस बैंक का लाइसेंस, जानें क्या होगा खाताधारकों पर असर?












Click it and Unblock the Notifications