थोक महंगाई में आई गिरावट, दिसंबर 2021 में 13.56% WPI

थोक महंगाई में आई गिरावट, दिसंबर 2021 में 13.56% WPI

नई दिल्ली, 14 दिसंबर। दिसंबर 2021 में थोक महंगाई सूचकांक में मामूली गिरावट आई है। नवंबर के आंकड़ों के मुकाबले दिसंबर महीने में थोक महंगाई दर के आंकड़ों में मामूली गिरावट आई है, लेकिन पिछले नौ महीने से थोक महंगाई दर दहाई के आंकड़ों में बनी हुई है। सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2021 में होलसेल प्राइस इंडेक्स यानी थोक महंगाई दर गिरकर 13.56 फीसदी पर रही, जबकि नबंवर में ये आंकड़ा 14.23 फीसदी था।

 Annual rate of inflation for Dec 2021 is 13.56% as compared to 1.95% in Dec 2020.
आंकड़ों के मुताबिक तेल, बिजली और मैन्युफैक्चरिंग सामानों की कीमतों में आई गिरावट के कारण थोक महंगाई सूचकांक में गिरावट आई है, लेकिन ये आंकड़े बहुत राहत देने वाले नहीं हैं, क्योंकि अब भी WPI दोहरे अंक में ही बना हुआ है। आपको बता दें कि दिसंबर 2020 में थोक महंगाई दर महज 1.95 फीसदी रही थी।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर मेंमैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स सेगमेंट में महंगाई दर 10.62 फीसदी , वेजिटेबल्स सेगमेंट में महंगाई दर 31.56 फीसदी, खाने पानी वाले आइटम्स वाले सेगमेंट की महंगाई दर 6.68 फीसदी रही। वहीं प्यार का महंगाई दर - 19.08 फीसदी रहा है। आलू के लिए महंगाई दर-42.10 फीसदी रहा। फ्यूल एंड पावर सेगमेंट में महंगाई दर 32.30 फीसदी दर रहा है। इससे पहले सरकार ने खुदरा महंगाई दर जारी किया, जिसके मुताबिक दिसंबर महीने में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.59 फीसदी पर पहुंच गई। जबकि इससे पहले खुदरा महंगाई दर नवंबर के 4.91 फीसदी रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+