Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

एयरटेल के इस ऑफर में हर महीने मिलेगा 500 GB डेटा, जानिए कैसे

रिलायंस जियो जल्द ही आपना ब्रॉडबैंड लाने वाला है, जिसका ट्रायल भी शुरू हो चुका है। एयरटेल इसी से डरा हुआ है कि कहीं मोबाइल की तरह ही उसके ब्रॉडबैंड से भी लोग रिलायंस जियो की ओर न चले जाएं।

नई दिल्ली। एयरटेल को रिलायंस जियो के आने की वजह से काफी अधिक नुकसान हुआ है। अब कंपनी अपने इस नुकसान की भरपाई करने के लिए ग्राहकों को एक से बढ़कर एक आकर्षक ऑफर दे रही है ताकि अधिक से अधिक लोग उससे जुड़ सकें। ये भी पढ़ें- चार कागज ही नहीं, चालान से बचने के लिए ये भी रखें गाड़ी में

10 जीबी का इंटरनेट डेटा

10 जीबी का इंटरनेट डेटा

कुछ समय पहले ही एयरटेल ने ब्रॉडबैंड कनेक्शन से लिंक किए गए पोस्टपेड नंबर और डीटीएच सेवा के लिए हर महीने अतिरिक्त 5 जीबी डेटा देने का ऑफर शुरू किया था। कंपनी ने अपने इस ऑफर को माईहोम नाम दिया था। अब कंपनी ने यह डेटा दोगुना कर के 10 जीबी प्रति माह कर दिया है। यह फायदा हर उस शख्स को मिलेगा, जो पोस्टपेड कनेक्शन और डिजिटल टीवी कनेक्शन को एयरटेल ब्रॉडबैंड से लिंक करेगा। ये भी पढ़ें- आपके पास नहीं है गाड़ी का ये चौथा कागज, तो कटेगा चालान

जियो को टक्कर देने की है योजना

जियो को टक्कर देने की है योजना

दरअसल, रिलायंस जियो जल्द ही आपना ब्रॉडबैंड लाने वाला है, जिसका ट्रायल भी शुरू हो चुका है। एयरटेल इसी से डरा हुआ है कि कहीं मोबाइल की तरह ही उसके ब्रॉडबैंड से भी लोग रिलायंस जियो की ओर न चले जाएं। इसी के चलते एयरटेल की तरफ से अपने ब्रॉडबैंड कनेक्शन को बढ़ावा देने के लिए वह कई प्रमोशनल ऑफर दे रहा है। ये भी पढ़ें- 500 रुपए का पुराना नोट आपको बना सकता है करोड़पति, जानिए कैसे

ऐसे मिल रहा है 500 जीबी इंटरनेट डेटा

ऐसे मिल रहा है 500 जीबी इंटरनेट डेटा

एयरटेल के एक इंटरनेट ब्रॉडबैंड कनेक्शन के साथ आप 25 पोस्टपेड कनेक्शन और 25 डीटीएच कनेक्शन लिंक कर सकते हैं। इस तरह से अगर आपको हर पोस्टपेड कनेक्शन और डीटीएच कनेक्शन पर 10 जीबी का इंटरनेट डेटा कंपनी की तरफ से मुफ्त में दिया जा रहा है, तो इसका मतलब है कि आपको महीने में कुल 500 जीबी का अतिरिक्त इंटरनेट मुफ्त में मिल जाएगा।

{promotion-urls}

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+