नोटबंदी को पूरे हुए 50 दिन, जानिए अब तक मोदी सरकार को क्या-क्या हुआ हासिल?
कालेधन के खिलाफ पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नोटबंदी की मुहिम चलाई गई थी। आइए जानते हैं नोटबंदी के लगभग 50 दिन बाद मोदी सरकार को इससे क्या-क्या हासिल हुआ?
नई दिल्ली। कालेधन के खिलाफ पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नोटबंदी की मुहिम चलाई गई। मोदी सरकार द्वारा दावा किया गया कि नोटबंदी के इस फैसले से उन सभी लोगों पर लगाम लगाई जा सकेगी, जो लोग कालाधन जमा करके बैठे हैं। इसके तहत मोदी सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के सलाह करके 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों पर बैन लगा दिया। इसकी जगह 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए गए। पुराने नोटों को बदलने के लिए सरकार ने 30 दिसंबर तक का समय दिया। आइए जानते हैं नोटबंदी के लगभग 50 दिन बाद मोदी सरकार को क्या हासिल हुआ?

4200 करोड़ रुपए का कालाधन
आयकर विभाग और अन्य एजेंसियों ने 8 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा नोटबंदी की घोषणा किए जाने के बाद से अब तक करीब 4,200 करोड़ रुपए के कालेधन का पता लगाया है। इन सभी एजेंसियों ने अब तक 1000 से भी अधिक छापेमारी की हैं, जिसके तहत इस रकम का खुलासा किया जा सका है। आयकर विभाग नोटबंदी की घोषणा के बाद से ही काफी सख्त है।
ये भी पढ़ें- आयकर विभाग के अनुसार बैंकों में जमा हुए करीब 4 लाख करोड़ रुपय हैं संदिग्ध

458 करोड़ रुपए कैश जब्त
सरकारी एजेंसियों द्वारी की गई छापेमारी में करीब 458 करोड़ रुपए का कैश जब्त किया गया है। ये छापेमारी अलग-अलग जगहों पर की गईं। सरकारी एजेंसियों को मिली सूचना के आधार पर ये ऑपरेशन किए गए, जिसके तहत कैश जब्त करने में आसानी हुई। 22 दिसबंर से लेकर 28 दिसंबर तक के बीच सरकारी एजेंसियों ने ऐसे करीब 200 ऑपरेशन किए।

नए नोट भी हुए बरामद
सरकारी एजेंसियों द्वारा की गई छापेमारी में न केवल पुराने 500 और 1000 रुपए के नोट बराम हुए, बल्कि नई करंसी के 500 और 2000 रुपए के नोट भी जब्त किए गए। कुल 458 करोड़ रुपए के जब्त किए गए कैश में 1.5 करोड़ रुपए के पुराने नोट थे। देश में बैंकों की करीब 547 ब्रांच इस समय ईडी और सीबीआई के रडार पर हैं।
ये भी पढ़ें- नोटबंदी के बाद से अब तक आयकर विभाग ने पता लगाई 4,200 करोड़ रुपए की अघोषित आय

5000 से अधिक नोटिस जारी
आयकर विभाग ने अपनी सख्त कार्रवाई के खिलाफ बहुत से ऐसे लोगों को नोटिस जारी किया है, जिन पर उसे शक है। अपनी कार्रवाई के तहत आयकर विभाग ने करीब 5000 से भी नोटिस जारी किए हैं। नोटबंदी के बाद से अब तक करीब 14 लाख करोड़ रुपए बैंकों में जमा या एक्सचेंज किए जा चुके हैं।

4 लाख करोड़ रुपए पर संदेह
आयकर विभाग ने संदेह जताया है कि बैंकों में 4 लाख करोड़ के कालेधन को जमा कर के सफेद किया गया है। आयकर विभाग ने इस आधार पर अब उन लोगों को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है, जो लोग अपने पैसों का स्रोत नहीं बता पा रहे हैं। इसी बीच भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 100, 50, 20 और 10 रुपए के करीब 1.06 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं, जो सर्कुलेशन में आ चुके हैं।
ये भी पढ़ें- नोटबंदी: बैंक में 500-1000 के पुराने नोट जमा करने का आज आखिरी दिन, जानिए खास बातें

100 लोगों से अधिक की मौत
जहां एक ओर पीएम नरेंद्र मोदी को नोटबंदी के फैसले से कुछ मात्रा में कालाधन सिस्टम से बाहर निकालने में मदद मिली, वहीं दूसरी ओर उन्हें विपक्षी पार्टियों और बहुत से लोगों से आलोचना भी झेलनी पड़ी। नोटबंदी के चलते बैंकों और एटीएम में लगने वाली लंबी लाइनों की वजह से देशभर में 100 से भी अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications