नोटबंदी: बैंक में 500-1000 के पुराने नोट जमा करने का आज आखिरी दिन, जानिए खास बातें
500-1000 के पुराने नोट आज शाम तक ही बैंक में जमा कराए जा सकते हैं। इसके बाद 31 मार्च तक सिर्फ रिजर्व बैंक के काउंटरों पर ही पुराने नोट जमा होंगे।
नई दिल्ली। आज पीएम नरेन्द्र मोदी का जनता से किए वादे का आखिरी दिन है क्योंकि पीएम ने जनता से 30 दिसंबर तक का वक्त मांगा था। 500-1000 के पुराने नोट आज शाम तक ही बैंक में जमा कराए जा सकते हैं। इसके बाद 31 मार्च तक सिर्फ रिजर्व बैंक के काउंटरों पर ही पुराने नोट जमा होंगे वो भी स्पेशल कंडीशन के साथ।
खास बातें
- पीएम मोदी ने कह तो दिया है लेकिन मौजूदा हालात जो है उससे लग नहीं रहा कि स्थिति बदलने वाली है।
- क्योंकि बैंक और एटीएम से कैश निकालने की सीमा में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।
- परसों यानी 1 जनवरी को सैलरी का दिन है, जिसके कारण भी कैश की कमी हो सकती है।
- अब पुराने नोट रखने पर जेल नहीं होगी सिर्फ जुर्माना लगेगा।
- नोटबंदी पर राष्ट्रपति को भेजे अध्यादेश में कहा गया है कि आज के बाद 500 और 1000 रुपये के 10 पुराने नोट ही रख जा सकेंगे।
- 30 दिसंबर के बाद केवल स्पेशल केस में कुछ शर्तों के साथ 31 मार्च तक पुराने नोट जमा हो पाएंगे वो भी रिजर्व बैंक में।
- मालूम हो कि पूरे देश में RBI के 4 जोनल, 19 रीजनल और 10 सब-ऑफिस हैं।
- RBI के 19 इश्यू ऑफिस हैं, जहां अब नोट डिपॉजिट होंगे।
- बिना आईडीप्रूफ के पैसे जमा नहीं होंगे, जिसके लिए आप आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर ID कार्ड, पासपोर्ट, नरेगा कार्ड या पैन कार्ड साथ ले जा सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications