कौन हैं Uttam Bhardwaj, जिसने UPSC क्लियर करने की खुशी में बांट दी थी मिठाई, सच पता चला तो...

कौन हैं Uttam Bhardwaj, जिसने UPSC क्लियर करने की खुशी में बांट दी थी मिठाई, सच पता चला तो...

बुलंदशहर/मुरादाबाद, 03 जून: उत्तम भारद्वाज का नाम इन दिनों मीडिया ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चाओं में है। दरअसल, उत्तम भारद्वाज ने यूपीएससी एग्जाम का रिजल्ट घोषित होने के बाद ना केवल मिठाई बांटी, बल्कि मीडिया को गलत जानकारी भी दी। जी हां...उत्तम भारद्वाज ने पूरे परिवार के साथ मीडिया को बता दिया कि वो 121 वीं रैंक प्राप्त कर आईएएस बन गए हैं। लेकिन 24 घंटे बाद जब सच सामने आया तो वह अपनी इस गलती की वजह से अस्पताल पहुंच गए। आइए जानते है कौन है उत्तम भारद्वाज और क्या थी वो गलती।

कौन हैं उत्तम भारद्वाज

कौन हैं उत्तम भारद्वाज

उत्तम भारद्वाज मूल रूप से बुलंदशहर जिले के देवीपुरा प्रथम के रहने वाले है। उत्तम के पिता नवीन कुमार शर्मा विद्युत विभाग में अधिशासी अभियंता हैं और उनकी तैनाती इस समय मुरादाबाद में है। वर्तमान में उत्तम भारद्वाज अपने परिवार के साथ मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के बिजली घर कालोनी में रहते हैं। उत्तम दिल्ली में विदेश मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। बता दें कि उत्तम भारद्वाज का यूपीएससी की परीक्षा में यह पहला प्रयास था।

उत्तम भारद्वाज इस गलती की वजह से आए चर्चाओं में

उत्तम भारद्वाज इस गलती की वजह से आए चर्चाओं में

दरअसल, उत्तम भारद्वाज ने अपना रोल नंबर और पिता का नाम देखे बिना ही पूरे परिवार के साथ मीडिया को बता दिया था कि वह आईएएस बन गए है। उत्तम ने बताया था कि यूपीएससी एग्जाम के रिजल्ट में 121वीं रैंक पाकर परीक्षा पास कर ली। यह बात सुन उत्तम भारद्वाज का परिवार भी खुशियों से उछल पड़ा। उत्तम के परिजनों ने पूरे इलाके में मिठाई भी बांट दी और सभी रिश्तेदारों को बेटे के आईएएस बनने की खुशखबरी भी दे दी। जैसे ही यह बात फैली तो उत्तम भारद्वाज को बधाई देने वालों का तांता लग गया।

24 घंटे बाद सच आया सामने

24 घंटे बाद सच आया सामने

उत्तम भारद्वाज के घर बधाई का यह सिलसिला केवल 24 घंटे तक ही चल सका। जैसे ही 24 घंटे बीते तो सच्चाई सबके सामने आ गई, जिसे सुनकर तो सभी के होश उड़ गए। दरअसर, यूपीएससी का एग्जाम बुलंदशहर के उत्तम भारद्वाज ने नहीं, बल्कि हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली छात्रा उत्तम भारद्वाज ने क्लियर किया था। इस बात का पता चलने पर उत्तम भारद्वाज, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। तो वहीं, उत्तम ने भी अपनी गलती स्वीकार कर ली है।

Recommended Video

    UPSC Topper Shurti Sharma: UP की श्रुति शर्मा बनीं UPSC टॉपर, बताया कैसे की पढ़ाई | वनइंडिया हिंदी
    इस वजह से हुआ यह सारा कन्फ्यूजन

    इस वजह से हुआ यह सारा कन्फ्यूजन

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सारा कन्फ्यूजन एक रोल नंबर की वजह से हुआ है। दरअसल, बुलंदशहर निवारी उत्तम भारद्वाज ने रोल नंबर के आखिरी नंबर पर ध्यान नहीं दिया और हरियाणा के सोनीपत जिले के निजामपुर गांव निवासी छात्रा उत्तम भारद्वाज का रोल नंबर डाल दिया। उत्तम ने अपना नाम देखा तो उसे लगा कि सफलता उसके हाथ लग गई। लेकिन जब हरियाणा की छात्रा ने उस रोल नंबर पर अपना दावा ठोका तो बुलंदशहर का छात्र उत्तम हैरान रह गया। आपको बता दें कि उत्तम का रोल नंबर 3516894 है तो वहीं हरियाणा निवारी उत्तम भारद्वाज का रोल नंबर 3516891 है।

    सच सामने आने के बाद अस्पताल पहुंच गया उत्तम भारद्वाज

    सच सामने आने के बाद अस्पताल पहुंच गया उत्तम भारद्वाज

    उत्तम के सामने जब ये सच आया तो वह अस्पताल पहुंच गया। रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि उत्तम को हार्ट अटैक आ गया, इसलिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी तबीयत अभी ठीक है। लेकिन उसके परिजन अब मीडिया के सवालों से बच रहे है। हालांकि, उत्तम भारद्वार ने अब एक चिट्ठी लिखकर इस बात पर माफी मांगी है।

    उत्तम भारद्वाज ने क्या लिखा चिट्ठी में

    उत्तम भारद्वाज ने क्या लिखा चिट्ठी में

    सच सामने आने के बाद उत्तम भारद्वार ने माफी मांगते हुए एक पत्र लिखा है। उत्तम ने इस पत्र में लिखा, 'मैं उत्तम, अपने दिल की गहराइयों के साथ बता रहा हूं कि मुझे दुख है कि मेरी दस्तावेज दारी में रोल नंबर को नोट करते समय मेरी गलती के चलते यूपीएससी सीएससी 2021 में मेरे चयन होने की गलत सूचना फैल गई थी। कृपया मुझे इस गलती के लिए माफ करें।'

    सोनीपत की उत्तम बनी हैं आईएएस

    सोनीपत की उत्तम बनी हैं आईएएस

    हरियाणा के सोनीपत के निमाजपुर गांव निवासी उत्तम भारद्वाज ने यूपीएससी की परीक्षा में 121वां स्थान हासिल किया। उत्तम ने कैमिस्ट्री में एमएससी कर रखी है। उन्होंने एक साल दिल्ली में रह कर कोचिंग की। तीन साल घर पर रहकर तैयारी की। पिता रामरूप गांव में स्कूल चलाते हैं और मां राजकला गृहणी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+