बुलंदशहर: सुसाइड नोट में यह बात लिख LLB की छात्रा ने लगाई थी फांसी, अब पुलिस ने मुख्य आरोपी कमरुद्दीन को किया अरेस्ट

बुलंदशहर। महिलाओं और छात्राओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 'मिशन शक्ति' की शुरूआत की है। हालांकि, महिला अपराध के क्राइम ग्राफ में कोई कमी नहीं आ रही है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले का है। यहां एक एलएलबी की 19 वर्षीय छात्रा ने इंसाफ ना मिलने पर फांसी लगाकर जान दे दी। तो वहीं, इस इस घटना में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने एक दारोगा को सस्‍पेंड कर दिया। इतना ही नहीं, पुलिस ने गैंगरेप के मुख्य आरोपी कमरूद्दीन को हरियाणा के फरीदाबाद जिले से गिरफ्तार कर लिया है।

physical attack victim extreme step in Bulandshahr, police arrested main accused

क्या है पूरा मामला
बुलंदशहर जिले के एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अनूपशहर थाना क्षेत्र की एक 19 वर्षीय लड़की द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला संज्ञान में आया है। बताया कि लड़की द्वारा 3 अक्टूबर 2020 को एक मुकदमा गांव निवाली कमरुद्दीन के खिलाफ दर्ज कराया गया था। जिसमें धारा 366, अपहरण, छेड़खानी करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में था। एसएसपी ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद लड़की ने बताया यह मुकदमा उसने परिवार के दबाव में दर्ज कराया है।

24 अक्टूबर को दूसरा मुकदमा कराया था दर्ज
उसके साथ ऐसी कोई घटना नहीं, वो परिजनों से नाराज होकर अपनी सहेली के घर चली गई थी। जहां से वो सुबह अपने घर वापस गई। एसएसपी ने बताया कि पीड़िता के कोर्ट में 164 के बयान भी दर्ज कराए गए जहां उसने घटना से इनकार कर दिया। बयान के आधार पर उक्त मुकदमे में फाइल रिपोर्ट लग गई। एसएपी संतोष कुमार ने बताया कि पीड़िता ने पून: 24 अक्टूबर को 16 अक्टूबर की घटना दर्शाते हुए एक दूसरा मुकदमा फिर दर्ज कराया।

कमरुद्दीन समेत तीन लगाया गैंगरेप का आरोप
एसएसपी ने बताया कि युवती ने कमरुद्दीन, अबरार और कमरुद्दीन के मामा मोबीन निवासी अलीगढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में पीड़िता ने बताया कि 16 अक्टूबर को कमरुद्दीन ने मुझे फोन सुबह चार बजे बुलाया। इसके बाद मुझे साथ लेकर तीनों अलीगढ़ गए, वहां तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। एसएसपी ने बताया कि इस प्रकरण की जांच के दौरान पाया गया कि जिस समय की घटना बताई गई है, उस समय कमरुद्दीन के मोबाइल की लोकेशन फरीदाबाद जिले में थी। उसके मोबाइल फोन से ना कोई एसएमएस और ना कोई फोन युवती को किया गया था।

क्या कहा एसएसपी ने
एसएसपी ने बताया कि अबरार की लोकेशन अपने गांव और कमरुद्दीन की लोकेशन अलीगढ़ में पाई गई। एसएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जो ओरोप पीड़िता द्वारा लगाए गए थे इस एफआईआर में कही ये उनकी पुष्टि नहीं हुई। हालांकि, विवेचक को जिस तत्परता के साथ मामले की जांच करने चाहिए थी, वो नहीं की गई। जिसके चलते विवेचक को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि युवती ने आज एक सुसाइड नोट छोड़ है, जिसमें इन तीनों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। युवती के पिता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही घटना के मुख्य आरोपी कमरूद्दीन को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।

क्या लिखा था सुसाइड नोट में
सुसाइड नोट में युवती के लिखे के मुताबिक 16 अक्टूबर को कमरुद्दीन ने उसे बहला-फुसलाकर मिलने के लिए बाहर बुलाया और अपने दोस्तों के साथ उठाकर ले गया। इसके बाद कमरुद्दीन और उसके दोस्तों ने उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 24 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज करने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+