Viral Video: FASTag विवाद बना तूफान! टोल बूथ में घुसकर महिला ने मारे थप्पड़, कैमरे में कैद गुंडागर्दी

Viral Video: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक टोल प्लाज़ा पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक महिला ने टोल मांगने पर महज चार सेकंड की भीतर टोल प्लाज़ा के कर्मचारी को सात बार थप्पड़ मार दिए। यह पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है मामला?

जानकारी के मुताबिक, महिला गाज़ियाबाद से आ रही थी और टोल पर पहुंचने पर FASTag में बैलेंस कम होने की वजह से टोल कर्मचारी ने उससे टोल शुल्क के साथ जुर्माना मांगा। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और महिला अचानक गाड़ी से उतरकर बूथ के अंदर घुस गई। वहां उसने कर्मचारी को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए, उसका सिर टेबल पर पटका, और गला दबाने की कोशिश भी की। अब इस घटना का CCTV वायरल हो रहा है।

Viral Video

चश्मदीद का बयान

वहीं इस घटना के बाद वहां पर मौजूद लोगों ने मीडिया को बताया कि,'गाड़ी में दो पुरुष और दो महिलाएं सवार थीं। जब FASTag में बैलेंस नहीं था, तो नियमानुसार उनसे जुर्माने के साथ टोल मांगा गया। इसी दौरान एक महिला गाड़ी से उतरी और आक्रामक हो गई। उसने कर्मचारी को पीटना शुरू कर दिया और अन्य दो पुरुषों ने भी स्टाफ से बदसलूकी की।'

ये भी पढ़ें Ajab Gajab: मोबाइल रिपेयर से शुरू हुआ प्यार... और फिर टूटी हड्डियां! फरीदाबाद में गर्लफ्रेंड का खौफनाक बदला

हापुड़ पुलिस ने मामले पर लिया संज्ञान

वहीं इस घटना का CCTV सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। सोशल मीडिया यूजर महिला के ऊपर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

वहीं इस घटना पर संज्ञान लेते हुए हापुड़ पुलिस ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि, उक्त प्रकरण में थाना पिलखुवा पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़ें Viral: कर्मचारी का हुआ इतना अपमान कागज नहीं, टॉयलेट पेपर पर दिया इस्तीफा, कंपनी को दिखाया आईना! क्या है मामला?

सोशल मीडिया पर भड़के लोग

वहीं सोशल मीडिया पर लोग महिला को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने वायरल CCTV पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि, वह एक पुरुष है और उसे किसी महिला पर वार करने की अनुमति नहीं है, भले ही वह उसे मार रही हो।

दूसरे यूजर ने लिखा, महिला को एक हफ़्ते के लिए जेल में डाल देना चाहिए। ऐसा व्यवहार स्वीकार्य नहीं है।

एक अन्य यूजर ने लिखा कि,किसी भी समझदार देश में महिलाओं को इसके लिए 4 से 5 साल की जेल हो जाती... लेकिन भारत में तो FIR भी दर्ज नहीं होती

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+