Ajab Gajab: मोबाइल रिपेयर से शुरू हुआ प्यार... और फिर टूटी हड्डियां! फरीदाबाद में गर्लफ्रेंड का खौफनाक बदला
Ajab Gajab: दिल्ली से सटे फरीदाबाद से एक बेहद ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक लड़के को शादी से मना करना महंगा पड़ गया। गर्लफ्रेंड ने गुंडों से जम कर पिटाई करवाई। हाथ-पैर तुड़वा दिए। पीड़ित के शरीर में 13 जगहों पर फ्रैक्चर हुए। लड़का अभी भी हॉस्पिटल में भर्ती है।
दरअसल, लड़की ने बॉयफ्रेंड को उधार लिए पैसे लौटाने के बहाने अपने घर बुलाया और वहीं पर उसकी जम कर पिटाई कराई। वहीं अब इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड दोनों शादीशुदा
इस लव स्टोरी में चौंकाने वाली बात ये है कि, लड़का और लड़की दोनों शादीशुदा है। लड़की का अपने पति से तलाक का केस चल रहा है। वहीं लड़का अपने पत्नी से अलग रहता है। वहीं लड़का तीन बच्चों का बाप है वहीं लड़की की एक 10 साल की बेटी भी है।
ये भी पढ़ें Viral: हॉस्टल में सूटकेस के जरिए गर्लफ्रेंड की एंट्री! छात्र का कारनामा कैमरे में हुआ कैद
दुकान पर आई, दिल ले गई...फिर तोड़ डाले हाथ-पैर!
NBT की रिपोर्ट के अनुसार, लड़के का नाम गुलशन है वह फरीदाबाद के जवाहर कॉलोनी में मोबाइल की दुकान चलाता था। वहीं उसकी गर्लफ्रैंड फरीदाबाद के NIT-2 इलाके में रहती थी। महिला अक्सर गुलशन के दुकान पर मोबाइल रिपेयरिंग कराने आती थी। इसी दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया।
दोनों में मुलाकाते होने लगी। अब लड़की गुलशन से शादी करना चाहता था। लेकिन गुलशन पहले से शादीशुदा होने की वजह से राजी नहीं था। इस वजह से दोनों के बीच लगातार झगड़ा होता रहता था।












Click it and Unblock the Notifications