Viral: कर्मचारी का हुआ इतना अपमान कागज नहीं, टॉयलेट पेपर पर दिया इस्तीफा, कंपनी को दिखाया आईना! क्या है मामला?
Viral: एक कर्मचारी अपने ऑफिस से इतना परेशान हो गया था कि उसने टॉयलेट पेपर पर अपना रेजिग्नेशन लेटर लिख दिया। अब वह रेजिग्नेशन लेटर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं कर्मचारी के द्वारा लेटर में लिखे गए दर्द की भी चर्चा हो रही है। लोग उस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
जानिए क्या है मामला?
दरअसल, कुछ दिन पहले सिंगापुर की एक व्यवसायी महिला एंजेला योह ने लिंक्डइन पर एक रेजिग्नेशन लेटर शेयर किया था। जिसमें एक एम्पलाई अपना रेजिग्नेशन टॉयलेट पेपर पर लिख कर दे देता है। एंजेला योह ने जो लेटर शेयर किया था वह रेजिग्नेशन लेटर उनके कंपनी में काम करने वाले एक एम्पलाई का था। अब उनके द्वारा शेयर किया गया पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।

रेजिग्नेशन लेटर में क्या लिखा था?
वहीं शेयर किए गए लेटर में कर्मचारी ने लिखा था कि, 'मैंने खुद को टॉयलेट पेपर की तरह महसूस किया। जरूरत पर इस्तेमाल किया गया और फिर बिना सोचे फेंक दिया गया। मैंने इस्तीफा इसी कागज़ पर इसलिए लिखा है ताकि यह साफ हो सके कि इस कंपनी ने मेरे साथ कैसा व्यवहार किया। मैं इस्तीफा दे रहा हूँ।'
कंपनी की मालिक ने शेयर किया लेटर
वहीं इस पोस्ट की बड़ी बात ये थी कि, एम्पलाई का रेजिग्नेशन लेटर उस कंपनी की डायरेक्टर ने खुद लिंक्डइन पर शेयर किया था। कंपनी की डायरेक्टर एंजेला योह ने माना कि यह अनुभव उनके लिए बेहद सोचने वाला था।
ये भी पढ़ें Viral: 'पूरा मच्छर समाज डरा हुआ है', लड़की के इस अनोखे शौक से सनका सोशल मीडिया, Video देख हैरान मत होना!
कंपनी की डायरेक्टर ने क्या कहा?
एंजेला योह, इस घटना को साझा करते हुए लिखा, 'अपने कर्मचारियों को इतना सम्मान और सराहना दें कि जब वे कंपनी छोड़ें, तो कड़वाहट नहीं बल्कि कृतज्ञता के साथ जाएं। प्रशंसा सिर्फ लोगों को बनाए रखने का तरीका नहीं है, यह उनके अस्तित्व के प्रति हमारे सम्मान का प्रतीक है।'
कंपनी की डायरेक्टर की हो रही है तारीफ
वही एंजेला योह की इस पोस्ट ने हजारों लोगों के दिल को छू लिया। लिंक्डइन पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई, जहाँ कई लोगों ने अपनी निजी कहानियाँ साझा की और वर्कप्लेस कल्चर पर सवाल खड़े किए। वहीं बहुत सारे लोगों ने एंजेला योह की की तारीफ की। लोगों का कहना था कि, एंजेला योह को कंपनी की गलती का कम से कम एहसास तो हुआ।
ये भी पढ़ें Ajab Gajab: मोबाइल रिपेयर से शुरू हुआ प्यार... और फिर टूटी हड्डियां! फरीदाबाद में गर्लफ्रेंड का खौफनाक बदला












Click it and Unblock the Notifications