किस्मत हो तो ऐसी! 1.5 लाख का लॉटरी इनाम लेने पहुंचे ट्रक ड्राइवर के हाथ लगे करोड़ों रुपए
नई दिल्ली, 01 जुलाई: हर व्यक्ति इस दुनिया में अमीर बनने का ख्बाब देखता है लेकिन लाखों में कोई एक ही होता है जिसका किस्मत साथ देती है। अमेरिका के मिशिगन में एक ट्रक ड्राइवर के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। उसकी किस्मत ने ऐसी पलटी मारी कि वह पल भर में करोड़पति बन गया। यूएस ट्रक ड्राइवर की 10 लाख डॉलर (लगभग 7.5 करोड़ रुपये) का लॉटरी जैकपॉट लगने के बाद अपनी किस्मत पर विश्वास नहीं हुआ।

पहले लगा कि डेढ लाख की लगी है लॉटरी
mlive.com के मुताबिक इलिनोइस के रहने वाले 48 वर्षीय ट्रक ड्राइवर ने मिशिगन से गुजरते हुए मैटावान के एक गैस स्टेशन से लॉटरी का टिकट खरीदा था। उसने कहा कि, मैंने बारकोड को खंगाला और टिकट खरीदते ही उसे स्कैन किया। जब मुझे दावा दायर करने के लिए एक संदेश मिला, तो मैंने मान लिया कि मैंने 2,000 डॉलर के पुरस्कारों में से एक जीत लिया है। लेकिन जैसे ही उसने इस बारे में पता लगाने के लिए टिकट को खंगाला तो वह दंग रह गया, क्योंकि उसे 7.9 करोड़ रुपये का जैकपॉट लगा था।

लॉटरी को स्कैन करते हुए उड़े ड्राइवर को होश
लॉटरी जीतने वाले शख्स ने कहा, 'मैं एक ट्रक ड्राइवर हूं, इसलिए मैं मिशिगन में हूं और यहां रहते हुए लॉटरी टिकट खरीदना पसंद करता हूं। मिशिगन लॉटरी के अधिकारियों के अनुसार, ट्रक वाले ने मट्टावन के एक गैस स्टेशन पर अपना मिस्ट्री मल्टीप्लायर स्क्रैच-ऑफ खरीदा था। ड्राइवर ने कहा कि, जब मैं अपने ट्रक में वापस आया तो मैंने टिकट को खरोंच कर दिया और जब मैंने देखा कि मैंने $ 1 मिलियन जीते तो मुझे विश्वास नहीं हुआ।

1 मिलियन की लॉटरी जीतने के बाद ड्राइवर का ये है नया प्लान
ट्रक ड्राइवर को 1 मिलियन की लॉटरी में टैक्स काटकर $693,000 की राशि मिली है। शख्स इस पैसे से नया ट्रक लेना जा रहा है। बाकी के पैसे का वह अपने भविष्य के लिए बचाकर ऱखेगा। 1 मिलियन की लॉटरी जीतने वाले शख्स ने गुमनाम रहने का विकल्प चुना है। इससे पहले अमेरिका के वर्जीनिया में एक शख्स ने एक साथ 20 लॉटरी जीती थी। जिसके बाद उसे कुल मिलाकर 1 लाख डॉलर यानी की करीब 74,91,540 का इनाम मिला था।

एक साथ लगीं 20 लॉटरी
वर्जीनिया में एक व्यक्ति ने एक जैसे 20 लॉटरी टिकट खरीदे थे जिसके बाद हर टिकट पर वो 5 हजार डॉलर जीत गया। उसे कुल 20 इनाम मिले और उसने कुल 1 लाख डॉलर का जैकपॉट अपने नाम कर लिया। लॉटरी विजेता विलियम नेवेल ने वर्जीनिया लॉटरी के अधिकारियों को बताया कि वह आमतौर पर अपने लॉटरी टिकट पास के स्टोर से खरीदते थे, लेकिन उन्होंने पहली बार उन्हें ऑनलाइन खरीदने का फैसला किया। उन्होंने 23 अक्टूबर के दिन के लिए पिक 4 ड्राइंग के लिए 20 एक समान टिकट खरीदे और सभी टिकट पर उसे इनाम मिला।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications