Video में देखिए रियल लाइफ जलपरी! सुनहरी पूंछ के साथ पानी में बिताती है कई घंटे
बचपन में सभी ने अपनी दादी मां से जलपरी की कहानी सुनी होगी। जिसमें समुंद्र के अंदर आधी लड़की और आधी मछली की तरह दिखने वाली जलपरी रहती है। हालांकि वह मात्र एक कहानी है या सच ये तो अभी तक साबित नहीं हो पाया है
वॉशिंगटन 20 नवंबर। बचपन में सभी ने अपनी दादी मां से जलपरी की कहानी सुनी होगी। जिसमें समुंद्र के अंदर आधी लड़की और आधी मछली की तरह दिखने वाली जलपरी रहती है। हालांकि वह मात्र एक कहानी है या सच ये तो अभी तक साबित नहीं हो पाया है लेकिन लोगों के बीच जलपरी की लोकप्रियता को देखते हुए कुछ महिलाएं जलपरी बनकर अपनी जिंदगी जी रही हैं।आज हम आपको एक ऐसी ही लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं जो रियल लाइफ में जलपरी बनकर रहती है।

8 साल पहले बनी थीं जलपरी
अमेरिका के मैरीलैंड में रहने वाली 26 साल की फेलिसिया फलहेरली को जलपरी की कहानी अच्छी लगती थी। ऐसे में उन्होंने एक दिन जलपरी बनने का सोचा। फेलिसिया ने इसके लिए स्कूबा डाइविंग का सर्टिफिकेट भी लिया है। बता दें कि फेलिसिया पिछले 8 सालों से जलपरी बनकर काम कर रही हैं। अब वो इस काम में इतनी माहिर हो गई हैं कि उन्हें अब प्रोफेशनल जलपरी भी कहा जाता है।

जलपरी बनने के लिए की काफी मेहनत
फेलिसिया ने जब अपनी इस जलपरी वाली जिंदगी के बारे में बताया तो उनकी कहानी सुनकर हर कोई दंग रह गया। फेलिसया ने कहा कि एक परफेक्ट जलपरी बनना काफी मुश्किल काम है। इसके लिए उन्होंने जलपरी की ट्रेनिंग भी ली। इतना ही नहीं पानी के अंदर रहने के लिए उन्हें काफी ट्रिक्स भी सीखनी पड़ी। फेलिसिया ने आगे बताया कि जलपरी बनने के कारण उन्हें काफी लंबे वक्त तक अपने सांस को रोकना पड़ता है। जो शुरुआत में करना काफी असंभव था लेकिन उन्होंने जलपरी बनने का ठान लिया था इसलिए उन्होंने कभी हार नहीं मानी और एक परफेक्ट जलपरी बन गई।

जलपरी की पूंछ की कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
फेलिसिया ने जब जलपरी बनने का सोचा तो उसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी चीज पूछ थी क्योंकि बिना पूंछ के वो जलपरी जैसी नहीं बन सकती थी। ऐसे में उन्होंने एक खूबसूरत दिखने वाली पूंछ की तलाश शुरू की जिससे लोगों को ध्यान उनकी पूंछ पर ज्यादा जाए। इसके लिए फेलिसिया ने काफी मेहनत की लेकिन जब उन्हें कुछ खास पूंछ नहीं मिली तो फेलिसिया ने खुद सिलिकॉन की पूंछ बनवाई। बता दें कि जलपरी की पूंछ की कीमत 2 लाख रुपये हैं। फिलिसिया के पास इस तरह की काफी पूंछ हैं।

टैंक में टॉयलेट करने की नहीं है इजाजत
फेलिसिया जलपरी बनकर काफी शोज करती हैं जिसके लिए उन्हें करीब एक घंटे तक टैंक के अंदर रहना पड़ता है। फेलिसिया ने एक बार बताया था कि उनके प्रोफेशन में टैंक में टॉयलेट भी नहीं कर सकते हैं इसलिए उन्हें घंटे- घंटे तक टॉयलेट रोककर रखना पड़ता है। जब एक घंटे बाद उनकी शिफ्ट खत्म होती है तो उस वक्त वो पूंछ को उतारकर टॉयलेट जाती है।
यह भी पढ़ें : झील में तैर रही थी 'जलपरी', फिर किनारे आकर सेंकने लगी धूप, 3 साल बाद पता चली सच्चाई












Click it and Unblock the Notifications