बेटी संग जलपरी के स्टाइल में तैरती दिखीं सुष्मिता सेन, वीडियो वायरल
नई दिल्ली। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ ब्रेकअप की खबरें आई थीं। लेकिन उन्होंने रोहमन के साथ तस्वीर शेयर कर के ऐसी अफवाहों पर विराम लगा दिया था।और अब उन्होंने एक अन्य वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस को साफ कर दिया है कि वे रोहमन और अपने परिवार के साथ बेहद अच्छा वक्त बिता रही हैं। हालिया वीडियो में वे बेटी अलिसाह के साथ एक पूल में जलपरी की तरह तैरती दिख रही हैं। वीडियो में रोहमन शॉल भी हैं।

बेटी को देखकर सुष्मिता ने की जलपरी जैसी स्विमिंग
जो वीडियो सुष्मिता ने शेयर की है उसमें वे बेटी अलिसाह को पहले जलपरी की तरह तैरते देखती हैं और फिर कोशिश करती हैं। दोनों जलपरी की तरह तैरती हैं और बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। एक ओर पानी में खड़े रोहमन ये सब देखते रहते हैं। पूरा परिवार मानो मस्ती में डूबा हुआ है। इस वीडियो को उनकी बड़ी बेटी रेने बना रही हैं।
View this post on InstagramA post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on
'मां तुम जलपरी की तरह तैर सकती हो क्या'
वीडियो में रोहमन सुष्मिता को गोद में उठाए भी दिखाई पड़ते हैं। सुष्मिता सेन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'मां क्या तुम जलपरी के जैसी तैर सकती हो? अगर अलिसाह तुम मुझे बताओ कैसे तो मैं जरूर कोशिश कर सकती हूं। शानदार शॉट रेने शोना और मुझे अच्छी तरह गोद में उठाया मेरी जान रोहमन...मुझे तुम लोगों से प्यार है।' बता दें कि ये वीडियो दुबई की है।
'ये लड़का लीन है और मैं मीन हूं'
हाल ही में सुष्मिता ने रोहमन के साथ जिम की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिससे ये तो साफ हो गया है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है। सुष्मिता ने दोनों की जो फोटो शेयर की है उसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था- 'ये लड़का लीन है और मैं मीन हूं, आई लव यू रोहमन शॉल'। तस्वीर में दोनों जिम के भीतर पोज कर रहे हैं और बेहद फिट दिख रहे हैं और कैप्शन से समझ आ रहा है कि ये तस्वीर दुबई की है जहां दोनों किसी जिम के भीतर साथ में वर्कआउट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप की खबरों पर सुष्मिता ने शेयर किया ये फोटो, कहा- आई लव यू रोहमन
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications