झील में तैर रही थी 'जलपरी', फिर किनारे आकर सेंकने लगी धूप, 3 साल बाद पता चली सच्चाई
नई दिल्ली: पानी के अंदर लाखों जीव पाए जाते हैं। वैसे तो ज्यादातर जलीय जीवों के बारे में वैज्ञानिकों ने पता लगा लिया है, लेकिन जलपरी के बारे में सबके मत अलग हैं। कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि जलपरी जैसे जीव वास्तव में पाए जाते हैं, जिनका आधा शरीर इंसानों जैसा, बाकि का आधा मछलियों की तरह होता है, तो बहुत से वैज्ञानिक इसे मनगढ़ंत कहानियों का हिस्सा बताते हैं। (तस्वीरें साभार- Philippe Apatie)

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल
कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। जिसमें एक जलपरी झील के किनारे बैठी नजर आ रही। बहुत से लोग जलपरियों की कहानी को सच बताते हुए इसको वायरल कर रहे हैं। हालांकि इसके पीछे की कहानी बाद में कुछ और निकली। जिस 'जलपरी' की फोटो वायरल हो रही थी, उसने खुद मीडिया के सामने आकर सच्चाई बताई।

कई लोग डरे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये पूरा मामला इंग्लैंड के शहर यॉर्कशायर का है, जहां की झीलों में काफी दिनों से एक जलपरी जैसी लड़की तैरती थी। बहुत से लोगों को उसकी सच्चाई नहीं पता थी, जिस वजह से वो उसे देखकर डर जाते थे। इस बीच 'जलपरी' ने खुद बहुत से फोटोशूट करवाए और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। तभी ये तस्वीरें वायरल हुई। जबकि सच्चाई ये है कि फोटो में दिख रही जलपरी असल की जलपरी नहीं है, बल्कि वो एक आम इंसान है।

विशेष पूंछ वाली ड्रेस
पैट्रिस एंजेल (Patris Angel), जिन्हें मरमेड स्टारलाईट सेराइका के नाम से भी जाना जाता है। उनको बचपन से जलपरियों की कहानी बहुत पसंद थी। जिस वजह से उन्होंने अपने सपने को साकार करने के लिए एक प्लान बनाया। साथ ही ऐसी ड्रेस तैयार करवाई, जो जलपरियों की तरह थी। उसमें एक विशेष पूंछ लगी थी, जो एकदम जलपरियों जैसी लग रही थी। इसके बाद वो यॉर्कशायर की झीलों में उसे पहनकर जाने लगीं।

खुद को बताती हैं जलपरी
फ्रांस में जन्मी गायिका पैट्रिस एंजेल के मुताबिक उनको प्रकृति से बहुत ज्यादा प्यार है। साथ ही उनको जलपरियों में काफी दिलचस्पी थी, जिस वजह से वो धूप और बर्फ दोनों में जलपरी की तरह तैरती हैं। डेली स्टार को उन्होंने बताया कि जब मैं लोगों को बताती हूं कि मैं जलपरी हूं, तो वो आश्चर्यचकित हो जाते हैं। कुछ तो बहुत ज्यादा उत्साहित होकर उनसे और जानकारी मांगने लग जाते हैं।

दिमाग में कहां से आया प्लान?
उन्होंने आगे कहा कि 2019 में मैं एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गई थी, वहां पर जलपरियों के बारे में चर्चा हो रही थी। वहीं से मेरा ध्यान इस ओर खिंच गया। बाद में उन्हें पता चला कि वो बाजार से जलपरियों की तरह दिखने वाली पूंछ खरीद सकती हैं। जिसके बाद उन्होंने अपना ऐसा गेटअप तैयार करवा लिया। जब वो पहली बार पूंछ के साथ पानी में उतरी थीं, तो उनको काफी दिक्कत हुई, लेकिन बाद में अभ्यास से सब कुछ सामान्य हो गया।












Click it and Unblock the Notifications