चिड़ियाघर में पिंजरे में बंद वनमानुष से बदसलूकी शख्स को पड़ी महंगी, Video में देखें हुआ क्या हाल
नई दिल्ली, 08 जून: चिड़ियाघर में पिंजरों में बंद जानवर दर्शकों के मनोरंजन के लिए होते है, लेकिन कई लोग इन्हें साथ छेड़खानी करते हैं। अपने चंद सेकेंड के मनोरंजन के लिए पिंजरों में कैद बेजुबान जानवरों को चिढ़ाते है तो कभी उन पर पत्थर मारते हैं। जानवरों के करीब जाना अपनी जान जोखिम में डालना है इसके बावजूद लोग ऐसा करने से बाज नहीं आते हैं। हाल ही में ऐसी ही गलती एक शख्स ने जू में पिंजरे में बंद विशालकाल वनमानुष से की लेकिन उसको ये करना बहुत महंगा पड़ा।

पिंजरे के करीब पहुंच कर वनमानुष को लात मारी
सोशल मीडिया पर इस शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। चिड़ियाघर में जानवरों को देखने पहुंचा एक शख्स जब वनमानुष (orangutan) के बाड़े के सामने गया और उसे छेड़ने के लिए उसके बहुत करीब पहुंच गया और उसे परेशान करने लगा और उसे लात मार दी।

वनमानुष ने शख्स को दोनों हाथों से पकड़ लिया
जैसे ही टीना नाम के वनमानुष को उस आदमी ने छेड़ा तो वो गुस्से में आकर पहले उसकी टी शर्ट अपने हाथ से पकड़ ली और वो जब तक अपने को छुड़ा पाता तब तक टीना ने उसकी टांगों को जोर से पकड़कर उसे ग्रिप कर लिया और लगभग तोड़ दिया। उसके बगल खड़ा शख्स उस आदमी को बचाने की कोशिश किया लेकिन पिजंरे में बंद वनमानुष से वो उसको छुड़ा नहीं पाया।

वनमानुष ने दाहिना पैर पकड़कर घसीट लिया
टीना बाड़े के अंदर से उस आदमी की टी-शर्ट पकड़ने के लिए अपना हाथ बाहर निकला और कुछ सेकंड के संघर्ष के बाद, वह उसका दाहिना पैर पकड़ने में सफल रही और ग्रिल के पास ले जाकर अपने मुंह से काटने का प्रयास करती नजर आई।

अरफिन ने उसे लात मारी जिसके बाद मिला सबक
ऑनलाइन साझा की गई एक लंबी क्लिप से पता चलता है कि वह आदमी अंततः टीना की मजबूत पकड़ से मुक्त होने में सक्षम था। घटना के बाद न तो उन्हें और न ही टीना को कोई चोट आई है। चिड़ियाघर के प्रबंधक ने कहा कि अरफिन ने उसे लात मारी जिसके बाद उसने वो अपना आपा खो बैठी। पिंजरे में छोटी ग्रिल थी जिस कारण आरिफ जिंदा बच गया।
Orangutan attacks man at zoo and refuses to let go 🦧🤣 pic.twitter.com/QW1cLmerD2
— Viral Shid (@ViralShid) June 7, 2022
सख्स ने चिड़ियाघर से माफी मांगी
अरफिन ने घटना के बाद चिड़ियाघर से माफी मांगते हुए कहा मैं चिड़ियाघर से बाड़े को पार करने के लिए माफी मांगता हूं और वायरल वीडियो के लिए माफी मांगता हूं।












Click it and Unblock the Notifications