घर की छत पर छिपा था जहरीला King Cobra, शख्‍स ने इस ट्रिक से निकाला बाहर, देखें खौफनाक Video

नई दिल्‍ली, 05 मार्च। सांप ऐसा जीव है जिसे देखकर लोगों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है। वहीं अगर दुनिया का सबसे खतरनाक सांप किंग कोबरा नजर आ जाए तो हर किसी की घिघ्‍घी बंध जाती है । ऐसा ही हाल उड़ीसा के एक घर की छत में छिपे हुए किंग कोबरा को देखकर हुआ, लेकिन एक शख्‍स ने जिस बहादुरी से इस जहरीले लगभग 15 फीट के किंग कोबरा को मिनटों में उसे अपने काबू में कर लिया उसको देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

किंग कोबरा के आगे बिना किसी सेफ्टी के खड़ा नजर आया ये शख्‍स

किंग कोबरा के आगे बिना किसी सेफ्टी के खड़ा नजर आया ये शख्‍स

उड़ीसा के एक घर का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें एक शख्स किंग कोबरा सांप के आगे बिना किसी सेफ्टी के खड़ा नजर आ रहा है। इस शख्‍स का नाम मुरलीवाला है जो उत्‍तर प्रदेश के जौनपुर का रहने वाला है।

जहरीला किंग कोबरा ने बना लिया था इस घर को अपना ठिकाना

जहरीला किंग कोबरा ने बना लिया था इस घर को अपना ठिकाना

इस खतरनाक किंग कोबरा को जब शख्‍स पकड़ने उस घर में पहुंचा तो उस जगह बड़ी मात्रा में सांप का केंचुल पड़ा हुआ था जिससे ये साफ हो चुका था कि ये किंग कोबरा लंबे समय से वहां रह रहा था। बता दें केंचुल वो होता जब सांप की‍ स्किन चेंज होती है तो उसके शरीर की पुरानी परत केंचुल बन जाती है।

शख्स ने पूंछ खींची

शख्स ने पूंछ खींची

यूट्यूब पर muriwala के नाम से तेजी से वायरल हो रहा है। कच्चे मकान की छत पर जहरीले किंग कोबरा को मुरलीवाले की पूंछ नजर आती है जिसको मुरलीवाला अचानक से पकड़ लेता है और उसे बाहर निकालने के लिए मशक्‍कत करने लगता है।

पूंछ पकड़ने पर किंग कोबरा कर देता है हमला

पूंछ पकड़ने पर किंग कोबरा कर देता है हमला

कोबरा वहां से पूरा निकलने के लिए अपनी ग्रिप मजबूत करता है लेकिन मुरलीवाला भी हार नहीं मानता और आखिर तक कोशिश करता रहता है।लगभग 15 फीट के किंग कोबरा को जैसे-जैसे मुरलीवाला नाक का शख्‍स इसे पकड़ने में कामयाब होता नजर आता है वैसे ही सांप उस पर हमले तेज कर देता है लेकिन वो अपने को बचाने में कामयाब रहता है।

आखिरकार कोबरा को पकड़ने में कामयाब हो जाता है मुरलीवाला

आखिरकार कोबरा को पकड़ने में कामयाब हो जाता है मुरलीवाला

आखिरकार लगभग 15 मिनट तक लंबी मशक्‍कत के बाद मुरलीवाला किंग कोबरा को मुरलीवाला जंगल में छोड़ने के लिए एक कपड़े के बड़े से झोले में रखने में भी कामयाब हो जाता है।

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा ये वीउियो

ये वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 44 लाख लोग देख चुके हैं और मुरलीवाला की बहादुरी को सेल्‍यूट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+