मिल गया शेर का सवाशेर! जंगल के राजा से भिड़ गया हिप्पो, देखते ही देखते नदी से खदेड़ा Viral Video
तीन शेरों को अपने एरिया में आता देख हिप्पो काफी गुस्सा हो जाता है और निडर होकर अटैक कर देता है। हिप्पो से शेर को अपनी जान बचाना काफी मुश्किल हो जाता है।

शेर को जंगल का राजा कहा जाता है। शायद की ऐसा कोई जानवर हो, जिसपर जंगल के राजा का बस ना चलता हो। जंगल की दुनिया भी बेहद अजब गजब है। किसी को नहीं मालूम कौन कब किसका शिकार हो जाए। बच्चों की बात करें, तो शिकारी जानवर उनके लिए काफी दिक्कतें खड़ी कर सकते हैं। ऐसे में उनकी मां को हरदम बच्चों के पास ही रहना पड़ता है। शेर की बात करें, तो जंगल के किंग से पंगा लेने की आसानी से कोई हिम्मत नहीं करता। फिर बात अगर झुंड की हो तो ये ताकत कई गुना ज्यादा बढ़ जाती है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जंगल में कोई और भी हो, जिसके आगे शेर की भी नहीं चलती। ये अकेला ही शेर पर भारी पड़ सकता है। जी हां! वायरल हो रहे वीडियो में तो कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है, जहां एक दरियाई घोड़ा यानी हिप्पो एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन-तीन शेरों को खदेड़ता हुआ नजर आ रहा है।

नदी पार कर रहे थे शेर तभी...
वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन शेर आराम से नदी पार कर रहे होते हैं। इतने में कैमरे की नजर एक हिप्पो पर भी पड़ती है, जो शेरों से काफी दूर खड़ा होता है। लेकिन अचानक ये हिप्पो शेरों के प्रति आक्रामक हो जाता है और इनपर टूट पड़ता है। शेरों से काफी दूर खड़ा ये हिप्पो जिस स्पीड से इनके पास आता है, वो हैरान कर देने वाला है। हिप्पो की स्पीड वाकई में कमाल की है। इसके बाद वो इनके पास पहुंचकर एक शेर को खदेड़ने की कोशिश करता है।

किसी तरह शेर ने बचाई अपनी जान
गनीमत रही कि नदी का किनारा ज्यादा दूर नहीं था और किसी तरह जंगल के राजा ने अपनी जान बचा ली। अगर बात बीच नदी या फिर गहराई की होती तो शेर को कोई भी नहीं बचा सकता था। हिप्पो अपने बड़े से मुंह को फाड़कर शेर पर हमला करने की पूरी कोशिश करता है। लेकिन शेर समय रहते किनारा पकड़ लेता है और नौ दो ग्यारह हो जाता है। हैरान करने वाला ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल हुआ वीडियो
ट्विटर पर ये वीडियो Wowo terrifying ने शेयर किया है। वायरल हो रहे इस वीडियो को 4.8 मिलियन लोगों ने देखा है और 83 हजार से भी ज्यादा लाइक्स इसे मिले हैं। हिप्पो के फीयरलेस एटीट्यूड को देखने के बाद लोग काफी हैरान हो रहे हैं। जिस जंगल के राजा से पंगे लेने के बारे में कोई भी जानवर नहीं सोचता, उस शेर को जिस तरह इस हिप्पो ने खदेड़ा, वो काफी हैरान कर देने वाला है।

हिप्पो की स्पीड से हैरान हुए लोग
हिप्पो की निडरता और स्पीड देखने के बाद लोग काफी हैरान हो रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि हो सकता है कि वीडियो की स्पीड बढ़ा दी गई हो। एक और यूजर ने कहा कि क्या मैंने आपको नहीं बताया कि ये ऑन साइट है? हिप्पो के निडर रवैये से लोग काफी हैरान थे। एक ने कहा कि जंगल के राजा की जो अवधारणा है वो हम ही लोगों ने बनाई है। ऐसे कुछ भी नहीं है। जंगल में हर शिकारी से बड़ा एक और शिकारी होता है। जंगल के राजा का पानी में कोई अधिकार नहीं होता।
Recommended Video
-
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट?












Click it and Unblock the Notifications