Dhurandhar Controversy: बागी MLA Pooja Pal ने कहा- 'Atiq सपा का सबसे बड़ा फाइनेंसर', AIMIM ने क्या दिया जवाब?
Dhurandhar Film Controversy: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर तूफान खड़ा हो गया है। फिल्म 'धुरंधर-2' में माफिया अतीक अहमद के किरदार को लेकर सपा की बागी विधायक पूजा पाल ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर सीधा निशाना साधा है।
पूजा पाल ने कहा कि अतीक अहमद सिर्फ उनका दुश्मन नहीं था, बल्कि वह समाजवादी पार्टी का सबसे बड़ा फाइनेंसर था। उन्होंने आरोप लगाया कि अतीक देश को दीमक की तरह खोखला कर रहा था और सपा सरकार में उसे पूरा संरक्षण मिला हुआ था। पूजा पाल के बयान से गरमाई सियासत...

Rebel SP MLA Pooja Pal Statement: पूजा पाल के क्या- क्या मुख्य आरोप?
अतीक अहमद ने न सिर्फ उनके पति राजू पाल की हत्या की, बल्कि हजारों युवाओं को नशे का आदी बनाया, नकली नोटों का कारोबार किया और देश की सुरक्षा को खतरे में डाला।
- सपा शासन में अतीक को हर तरह की छूट थी। फिल्म 'धुरंधर-2' ने सपा और अतीक के गहरे संबंधों को उजागर कर दिया है।
- अखिलेश यादव को अतीक की मौत का अभी भी दुख है, इसलिए सपा महासचिव रामगोपाल यादव बदला लेने की बात कर रहे हैं।
- सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को उन्होंने 'धुरंधर मुख्यमंत्री' बताया और कहा कि अगर सपा की सरकार होती तो उनकी भी हत्या हो चुकी होती। आज वे जिंदा हैं तो सिर्फ योगी जी की वजह से।
- पूजा पाल चायल विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्होंने 2022 में सपा के टिकट पर चुनाव जीता था, लेकिन बाद में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में उन्हें सपा से निष्कासित कर दिया गया। तब से वे लगातार सपा पर हमलावर रहीं हैं।
AIMIM और सपा का पलटवार- मुसलमानों के मसीहा को आतंकी बता रही
पूजा पाल के बयान पर AIMIM नेता इसरार अहमद ने तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि, 'जिन मुसलमानों के वोट से पूजा पाल विधायक बनीं, आज उन्हीं मुसलमानों के मसीहा को आतंकी बता रही हैं।' उनका बयान पूरी तरह राजनीतिक है और सत्ता पक्ष में एडजस्ट होने के लिए मुसलमानों को बदनाम करने की कोशिश है। सबसे पहले उन्हें समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे देना चाहिए।
सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोहम्मद इरफान ने कहा कि जब सपा की सरकार आएगी तो अतीक अहमद की हत्या की जांच कराई जाएगी। उन्होंने पूजा पाल पर आरोप लगाया कि उनके पति राजू पाल की हत्या से उन्हें फायदा हुआ और वे विधायक बनीं।
अतीक अहमद पर पहले से ही कई गंभीर आरोप थे, जिनमें राजू पाल हत्याकांड भी शामिल है। फिल्म 'धुरंधर-2' में अतीक को नकली नोट सप्लायर और विदेशी कनेक्शन वाला किरदार दिखाया गया है, जिससे यूपी की सियासत गरमा गई है। पूजा पाल का यह बयान सपा के लिए नई मुश्किल खड़ी कर रहा है, खासकर जब रामगोपाल यादव पहले ही अतीक हत्याकांड की जांच का मुद्दा उठा चुके हैं।
यह विवाद एक फिल्म से शुरू होकर अब पूरे यूपी की राजनीति को प्रभावित कर रहा है। दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं और सियासी पारा चढ़ा हुआ है। क्या यह विवाद आगे और बढ़ेगा? फिलहाल यूपी की सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चा का विषय बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications