Dhurandhar 2 पर सपा सांसद अफजल अंसारी का तीखा हमला, दाउद इब्राहिम को लेकर कह दी ऐसी बात
Dhurandhar 2: फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज होते ही विवादों के घेरे में आ गई है। फिल्म में मारे जा चुके माफिया अतीक अहमद को ISI एजेंट के तौर पर दिखाए जाने पर अब सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के सांसद अफजल अंसारी ने तीखा हमला बोलते हुए फिल्म इंडस्ट्री की मंशा पर सवाल उठाए हैं।
अफजल अंसारी का बड़ा बयान
अफजल अंसारी ने कहा है कि मनोरंजन के नाम पर सच्चाई को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है जबकि असली अपराधियों पर चुप्पी साध ली जाती है। सांसद के इस बयान के बाद फिल्म और उससे जुड़े किरदारों को लेकर नई बहस छिड़ गई है।

अफजल अंसारी का सवाल- अतीक अहमद को ISI एजेंट क्यों दिखाया गया?
-आपको बता दें कि अफजल अंसारी ने फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में अतीक अहमद को ISI एजेंट के रूप में दिखाए जाने पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि फिल्म इंडस्ट्री कहानियां बनाता है लेकिन सच्चाई से परे जाकर नामों का फायदा उठाने की कोशिश करता है।
-अफजल अंसारी ने कहा- मैंने फिल्म 'धुरंधर 2' अभी नहीं देखी है। फिल्म इंडस्ट्री कहानियां बनाती है। स्क्रीनप्ले सच्ची घटनाओं पर आधारित नहीं होता। वह डिस्क्लेमर जारी करते हैं लेकिन वह सोचते हैं कि फिल्म कैसे सफल होगी। कहानी रोचक होनी चाहिए। जब वह मुनाफा कमाना चाहते हैं, टिकट बेचना चाहते हैं और सरकारी राहत लेना चाहते हैं, तो वह किसी भी नाम को हवा में उछाल सकते हैं।
असली अपराधियों को लेकर साध रखी है चुप्पी
-अफजल अंसारी ने आगे कहा- अतीक अहमद का चरित्र बनाया और शायद उन्हें ISI एजेंट घोषित कर दिया। वह अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन जो लोग अभी जिंदा हैं, उन्होंने यहां झूठा 'बैकुंठ' बना रखा है और दाउद इब्राहिम के साथ मिलकर अपराध कर रहे हैं। उन पर कोई फिल्म नहीं बन रही। इसलिए जनता सब समझ रही है।
-अफजल अंसारी का ये बयान घोर विवादास्पद फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के रिलीज के बाद आया है जिसमें अतीक अहमद को ISI एजेंट के रूप में दिखाया गया है। अफजल अंसारी ने सवाल उठाया है कि असली अपराधी जो आज भी सक्रिय हैं और सरकारी संरक्षण में हैं, उन पर फिल्म क्यों नहीं बनाई जाती?
'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
-सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की कमाई में सोमवार को हल्की गिरावट जरूर आई है लेकिन इसके बावजूद आंकड़े बेहद मजबूत रहे। फिल्म ने पांचवे दिन यानी 23 मार्च 2026 (सोमवार) को करीब 65 करोड़ रुपए की कमाई की है।
-फिल्म ने अपने शुरुआती लंबे वीकेंड में दुनियाभर में लगभग 751.97 करोड़ रुपए (ग्रॉस) का कारोबार कर लिया है। इसी के साथ 'धुरंधर 2' सबसे तेजी से 500 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है।
उत्तर प्रदेश की राजनीति में आया नया तूफान
अफजल अंसारी का ये बयान उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया तूफान खड़ा कर सकता है क्योंकि अतीक अहमद का नाम हमेशा से विवादों में रहा है। जनता अब इस फिल्म और सांसद के बयान पर सोशल मीडिया पर तीखी बहस कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications