'बाबर-शाहीन भी PSL छोड़ भारत भागेंगे,' शोएब अख्तर की बड़ी भविष्यवाणी, आखिर क्या है मामला
Shoaib Akhtar: क्रिकेट की दुनिया में रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर अक्सर अपने बेबाक बयानों से तूफान खड़ा कर देते हैं। इस बार उन्होंने कुछ ऐसा कहा है जिससे सरहद के दोनों पार खलबली मच गई है। अख्तर का दावा है कि अगर बीसीसीआई (BCCI) पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए आईपीएल (IPL) के दरवाजे खोल दे, तो बाबर आजम और शाहीन अफरीदी जैसे दिग्गज खिलाड़ी अपनी घरेलू लीग यानी पीएसएल (PSL) को छोड़ने में एक पल की भी देरी नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि अगर बीसीसीआई पाकिस्तानी प्लेयर्स को आईपीएल में खेलने की अनुमति देता है, तो यकीन के साथ कह रहा हूं कि बाबर आजम, शाहीन अफरीदी जैसे कई खिलाड़ी पीएसएल को छोड़कर आईपीएल में खेलने के लिए चले जाएंगे।

पाकिस्तान सुपर लीग छोड़कर कई खिलाड़ी आईपीएल में आ गए हैं। अख्तर ने उन सभी के ऊपर एक्शन लेने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि हैरी ब्रूक ने आईपीएल छोड़ दिया था, तो उनके ऊपर दो साल का बैन लगा दिया गया था। उसी तरह पीएसएल छोड़कर जाने वालों पर भी एक्शन होना चाहिए।
IPL के सामने PSL बच्चा
हैरानी की बात यह है कि शोएब अख्तर ने पीएसएल को आईपीएल के सामने एक 'बच्चा' तक बता दिया। हालांकि बीसीसीआई या भारत सरकार की ओर से फिलहाल पाकिस्तानी खिलाड़ियों की एंट्री को लेकर कोई भी आधिकारिक हलचल नहीं है, लेकिन अख्तर के इस तीखे बयान ने सोशल मीडिया पर बहस छिड़ दी है।
अब देखना यह है कि क्या भविष्य में कभी बाबर आजम और शाहीन अफरीदी नीली या लाल जर्सी में आईपीएल के मैदान पर नजर आते हैं या यह सिर्फ एक 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' का खयाली पुलाव बनकर रह जाएगा।
अख्तर खुद खेले हैं आईपीएल
गौरतलब है कि आईपीएल में पाकिस्तानी प्लेयर्स को सिर्फ एक ही बार खेलने का मौका मिला है। शुरुआती सीजन के दौरान साल 2008 में खुद शोएब अख्तर आईपीएल में खेले थे। उस दौरान उनको केकेआर में शामिल किया गया था, सौरव गांगुली कप्तान थे।












Click it and Unblock the Notifications