Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्‍कर्म के आरोपी ज्‍योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग

Who Is Rupali Chakankar: महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्‍होंने यह इस्‍तीफा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश पर दिया है। रूपाली चारकणकर से ये इस्‍तीफा, दुष्‍कर्म के आरोपी ढ़ोगी ज्‍याेतिषी अशोक खरात के साथ कथित जुड़ाव के आरोप लगने के बाद मांगा गया था।

यह मामला तब और गरमा गया जब चाकणकर का एक ऑनलाइन वीडियो सामने आया, जिसमें उन्हें खरात के पैर धोते हुए देखा गया था। आइए जानते हैं कौन हैं रूपाली चाकणकर? जो महाराष्‍ट्र में महिला आयोग की अध्‍यक्ष थीं और बलात्‍कारी ज्‍योतिषी अशोक खरात की अंधभक्ति में लीन रहीं...

Who Is Rupali Chakankar

ढ़ोगी ज्‍योतिषी का क्‍या है मामला?

दरअसल, नासिक में गुरुवार को हाई प्रोफाइल ज्‍योतिषी कैप्‍टन अशोक खरात को नासिक से यौन उत्पीड़न और बलात्कार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। इस पर एक महिला का तीन वर्षों तक बार-बार यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।

53 महिलाओं के साथ वीडियो हुआ बरामद

इसके अलावा पुलिस को छापेमारी में कथित तौर पर इसके आश्रम में छिपे हुए कैमरे मिले हैं। इसके अलावा 53 महिलाओं के साथ संबंध बनाते हुए वीडियो वाली पेन ड्राइव बरामद हुई है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार ये काला जादू और अन्‍य तरीकों से महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था और उन्‍हें नशीले पेय पदार्थ देकर उनको अपनी हवस का शिकार बनाता था। कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्‍था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video

रूपाली चाकणकर से क्‍या है ढ़ोगी ज्‍योतिषी का कनेक्‍शन?

दरअसल, रूपाली चाकणकर सिन्नर स्थित श्री शिवनिका संस्थान की ट्रस्टी भी हैं, जहां खरात अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे, जिसने उनके संबंध को और स्पष्ट किया। कैप्‍टन अशोक के अरेस्‍ट होने के बाद रूपाली चाकणकर की इस ढ़ोगी ज्‍या‍ेतिषी के साथ फोटो और वीडियो जमकर वायरल हुए थे।

रूपाली चाकणकर ने भक्ति में काट ली थी अपनी उंगली

जिसमें रूपाली ज्‍योतिषी के लिए खाना खिलाते और छाता लेकर चलती नजर आ रही हैं और एक वीडियो में वो उसके पैर धोंती नजर आ रही हैं। एक वीडियो में उन्होंने खरात की तुलना भगवान विट्ठल से की थी, जिससे उनकी भूमिका को लेकर सवाल और गहरे हो गए। उद्धव गुट की प्रवक्ता सुषमा अंधारे ने आरोप लगाया है कि रूपाली चाकणकर ज्‍योति‍षी की इस कदर अंध भक्‍त हैं कि एक बार इसके प्रभाव में आकर अपनी एक उंगली तक काट ली थी।कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें चाकणकर की अनामिका उंगली पर पट्टी बंधी नजर आ रही है

Rupali Chakankar कौन हैं?

Rupali Chakankar महाराष्ट्र की जानी-मानी महिला नेता और सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जो राज्य की राजनीति में खास पहचान रखती हैं। पुणे शहर से ताल्‍लुक रखने वाली रूपाली नेअपनी शुरुआती शिक्षा यहीं पूरी की। उच्च शिक्षा के दौरान ही वे सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ गईं। रुपाली चाकणकर लंबे समय से Nationalist Congress Party (NCP) से जुड़ी हुई हैं और पार्टी में महिला नेतृत्व को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं।

वे महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर लगातार काम करती रही हैं, जिसके कारण उन्हें राज्य स्तर पर प्रमुख महिला नेताओं में गिना जाता है। उनकी राजनीतिक सक्रियता और सामाजिक कार्यों को देखते हुए उन्हें Maharashtra State Commission for Women की अध्यक्ष (Chairperson) की जिम्मेदारी भी सौंपी गई, जहां वे महिलाओं से जुड़े मामलों, शिकायतों और जागरूकता अभियानों पर काम कर रही हैं।

विपक्ष की मांग धोखेबाज चेलों" पर भी कार्रवाई होनी चाहिए

एआईएमआईएम के प्रवक्ता वारिस पठान ने भी अशोक खरात के खिलाफ लगे आरोपों को गंभीर बताते हुए एक जांच की मांग की, ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके। विपक्षी नेताओं ने सार्वजनिक हस्तियों द्वारा अंधविश्वास को बढ़ावा देने की आलोचना करते हुए आगाह किया कि स्वयंभू बाबाओं का प्रभाव कमजोर लोगों को गुमराह कर उनका शोषण कर सकता है, यदि उन्हें बिना रोक-टोक रहने दिया जाए।

रूपाली चाकणकर के इस्तीफे के बाद, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कड़ा रुख अपनाया। पीटीआई की रिपोर्ट है कि ठाकरे ने कहा, "धोखेबाज बाबाओं" जैसे अशोक खरात का अनुसरण करने वाले "धोखेबाज चेलों" पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, ठाकरे ने खरात मामले का हवाला देते हुए महाराष्ट्र की दिशा पर गंभीर चिंता व्यक्त की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+