'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप
Monalisa Marriage Controversy: महाकुंभ 2025 में अपनी सादगी से वायरल हुईं मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी शादी और उससे जुड़ा बढ़ता विवाद है। केरल में फरमान खान नाम के युवक से शादी करने के बाद से ये मामला अब गंभीर आरोपों और जांच तक पहुंच गया है।
मोनालिसा के गंभीर आरोप और सुरक्षा की मांग
आपको बता दें कि महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने एक वीडियो और ईमेल के जरिए अपनी बात रखते हुए फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने साफ कहा है कि कुछ लोगों से उन्हें डर लग रहा है।

सनोज मिश्रा पर मोनालिसा ने लगाया ऐसा इल्जाम
जानकारी के अनुसार मोनालिसा ने ईमेल के जरिए निर्देशक सनोज मिश्रा पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि सनोज मिश्रा ने उनके साथ गलत बर्तवा किया और उसके बाद उनके परिवार को भी भड़का रहे हैं। इतना ही नहीं, मोनालिसा ने केरल सरकार से अपनी और अपने पति फरमान खान की सुरक्षा की मांग भी की है।
मोनालिसा को मिली जान से मारने की धमकी?
दरअसल शादी के बाद मोनालिसा ने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। मोनालिसा और फरमान खान ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा है- हम ये वीडियो सभी को भेज रहे हैं, कृपया हमारी मदद करें। हमें खुलेआम जान से मारने और काटने की धमकियां मिल रही हैं। कपल का कहना है कि उन्होंने इस मामले में पहले ही प्रशासन से संपर्क किया है और सुरक्षा की मांग की है।
डायरेक्टर सनोज मिश्रा का पलटवार
-इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के निर्देशक सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के दावों को खारिज किया है और पूरे मामले को साजिश करार दिया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि ये मामला कई संदिग्ध पहलुओं से जुड़ा हुआ है और इसकी गहराई से जांच होनी चाहिए।
-आरोपों पर सफाई देते हुए डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने 'MP तक' से खास बातचीत में कहा है कि मोनालिसा को एक सोची-समझी साजिश के तहत फंसाया गया है। सनोज मिश्रा ने दावा किया है कि फरमान खान ने अपनी पहचान छिपाकर मोनालिसा से संपर्क किया था। उनके मुताबिक उस मुस्लिम मर्द ने खुद को फिल्ममेकर बताकर मोनालिसा का भरोसा जीतने की कोशिश की थी।
-वहीं सनोज मिश्रा ने ये भी सवाल उठाया है कि युवक की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उसके पास लगातार यात्रा करने के लिए संसाधन कहां से आए। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
परिवार का पक्ष और उम्र पर विवाद
-मोनालिसा के परिवार ने भी इस मामले में कई सवाल खड़े किए हैं। परिवार का दावा है कि उनकी बेटी की उम्र को लेकर गलत जानकारी दी गई है। इस बीच सनोज मिश्रा ने इस पूरे मामले में मेडिकल जांच कराने की मांग की है ताकि सच्चाई सामने आ सके।
-मोनालिसा के परिवार के सदस्य सदमे में हैं और लगातार रो रहे हैं। मोनालिसा की मां लता भोसले की तबीयत भी खराब बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार वे कई बार बेहोश हो चुकी हैं और बेटी को याद कर लगातार रो रही हैं।
-मीडिया से बातचीत में मोनालिसा के पिता जयसिंह भोसले और मां लता भोसले ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी बेटी को फिल्म और एक्टिंग सिखाने का लालच दिया गया था। इसी बहाने उसे घर से बाहर ले जाया गया और बाद में मुस्लिम मर्द से शादी करवा दी गई।
क्या नाबालिग है मोनालिसा?
-मोनालिसा के परिवार वालों ने ये भी दावा किया है कि उनकी बेटी अभी नाबालिग है। मोनालिसा के पैरेंट्स का कहना है कि उनकी बेटी की उम्र अभी 16 साल है जबकि मोनालिसा ने अपनी उम्र 18 साल बताई थी।
-अगर मोनालिसा की उम्र को लेकर परिवार वालों का दावा सही साबित होता है तो ये मामला कानूनी रूप से और भी गंभीर हो सकता है। परिवार वालों का कहना है कि मोनालिसा ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं है और उसके साथ धोखा हुआ है।
सरकारी स्तर पर हलचल, जांच शुरू
मामले की गंभीरता को देखते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हस्तक्षेप के बाद पुलिस जांच शुरू कर दी गई है। सनोज मिश्रा का कहना है कि जरूरत पड़ने पर वे इस मामले में आगे भी कदम उठाएंगे और संबंधित एजेंसियों से सहयोग करेंगे।
परिवार के साथ खड़े हैं डायरेक्टर सनोज मिश्रा
-निर्देशक सनोज मिश्रा ने ये भी कहा है कि वह लंबे समय से इस परिवार के संपर्क में हैं और जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता, उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने परिवार की आर्थिक और मानसिक स्थिति को लेकर चिंता जताते हुए कई व्यक्तिगत पहलुओं का भी जिक्र किया है।
-फिलहाल इस पूरे विवाद में दोनों पक्षों की ओर से गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि सच्चाई क्या है ये जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा।
-मोनालिसा की शादी का मामला अब सिर्फ निजी नहीं रहा, बल्कि यह एक बड़े विवाद में बदल चुका है। आने वाले दिनों में जांच के नतीजे ही तय करेंगे कि सच्चाई क्या है।












Click it and Unblock the Notifications