दूल्हे ने फ्रॉक पहने पालतू डॉगी संग लगाए ठुमके, VIDEO देख एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने कही ये दिल की बात
Groom Dance With Pet Dog Video Viral: आपने कई शादियों में दूल्हे की कभी लग्ज़री गाड़ी से तो कभी घोड़े से डिफरेंट एंट्री देखी होगी। लेकिन क्या कभी सोचा है कि एक प्यारे पालतू डॉग को शामिल किया जाए? हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूल्हा अपने पालतू डॉग के साथ बारात में जमकर ठुमके लगाता नजर आ रहा है।
इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल छू लिया। इतना ही नहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी दूल्हे से इंप्रेस हो गईं। उन्होंने इसे इंटरनेट पर "सबसे प्यारा वीडियो" करार दिया है।

जब डॉग बना बारात का खास मेहमान
वीडियो में दूल्हा घोड़ा-गाड़ी पर खड़ा है, लेकिन उसकी खास बात यह है कि उसके कंधे पर उसकी प्यारी पालतू फीमेल डॉग बैठी हुई है। दूल्हा अपने डॉग को गोद में लेकर बारात में नाच रहा है। खास बात यह है कि दूल्हे की शेरवानी के रंग से मैच करती हुई डॉग भी गुलाबी रंग ड्रेस पहने थी। लोग इस वीडियो को देखकर कह रहे हैं कि यह डॉग नहीं, बल्कि दूल्हे का "बच्चा" लग रहा है।
ये भी पढ़ें- दुल्हन कर रही थी इंतजार, बाराती मना रहे थे जश्न... तभी बग्घी में दूल्हे को मार दी गई गोली; मच गई अफरा-तफरी
दूल्हे ने दिया प्यार का खूबसूरत संदेश
दूल्हे के इस काम ने साबित कर दिया कि पालतू जानवर सिर्फ एक साथी नहीं, बल्कि परिवार का अहम हिस्सा होते हैं। अपने पालतू डॉग को शादी की बारात में शामिल करना और उसके साथ खुशी के पल साझा करना, हर किसी को यह संदेश देता है कि जानवरों के प्रति प्यार और सम्मान कितना जरूरी है। यह वीडियो दिखाता है कि दूल्हे ने अपने खास दिन पर अपने प्यारे साथी को बिल्कुल भी अकेला नहीं छोड़ा।
दो लाख बार देखा गया वीडियो
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया और तेजी से वायरल हो गया। इसे अब तक दो लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लोग कमेंट्स में दूल्हे की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "जो इंसान अपने पालतू डॉग से इतना प्यार करता है, वह अपनी दुल्हन को भी उतना ही प्यार देगा।"
दूसरे ने लिखा, "कितना खूबसूरत पल है! यह डॉग गोद लिया हुआ है और इसे दूल्हे ने शादी में सम्मान दिया। यह दिखाता है कि असली प्यार दिखावे की नस्लों में नहीं, बल्कि दिल से होता है।" एक अन्य ने लिखा, "दुल्हे राजा सच में दिलदार निकले।"
क्यों खास है यह वायरल वीडियो?
आजकल की शादियों में हर कोई कुछ अलग और यादगार करने की कोशिश करता है। लेकिन, इस दूल्हे ने अपने प्यारे डॉग के साथ ऐसा पल साझा किया, जिसने सभी का दिल छू लिया। यह वीडियो न सिर्फ पालतू जानवरों के लिए बढ़ते प्यार को दिखाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि जानवर भी हमारी खुशियों के साथी हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- UP की शाही शादी में दूल्हा बना करोड़पति, काजी की भी खुल गई किस्मत, जब दुल्हन बोली- कूबूल-कूबूल-कूबूल












Click it and Unblock the Notifications