दुल्हन कर रही थी इंतजार, बाराती मना रहे थे जश्न... तभी बग्घी में दूल्हे को मार दी गई गोली; मच गई अफरा-तफरी
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से बग्घी में सवार होकर शादी करने जा रहे दूल्हे पर फायरिंग का मामला सामने आया है। दूल्हा बग्घी पर बैठा हुआ था और सभी सगे-संबंधी सड़क पर नाच रहे थे, तभी बुलेट से आए दो बदमाशों ने फायरिंग की है।
दूल्हा समय रहते नीचे झुक गया जिससे उसकी जान बच गई।बाद में दूल्हे ने बग्गी से कूदकर परिजनों की ओर दौड़ लगा दी।इसका वीडियो सामने आया है।फायरिंग करने के बाद दोनों बदमाश अपनी बुलेट से फरार हो गए।

मौके पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद दूल्हे के पिता की शिकायत और CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
जनकगंज थाना प्रभारी विपेंद्र सिंह चौहान के जानकारी अनुसार लोहागड़ ढोली बुआ का पुल निवासी सचिन पांडे की रात 9 बजे बारात जैसे ही छत्री मंडी नाग देवता मंदिर के पास पहुंची, दो नकाबपोश बदमाश बुलेट पर सवार होकर नजदीक आ गए।पीछे बैठे बदमाश ने कट्टा निकालकर सचिन पांडे पर गोली चला दी।
लेकिन सचिन ने समय रहते नीचे झुक गया और गोली उसके सिर के ऊपर से होती हुई पीछे बग्गी में जा लगी।फायरिंग करने के बाद बदमाश वहां से भाग निकले थे।
बताया यह गया है कि दुल्हन पक्ष डबरा का है। डबरा में दुल्हन के पिता और परिजन से वहीं रहने वाले अंकित शर्मा के साथ झगड़ा भी हुआ था। झगड़ा किस कारण हुआ यह दूल्हे के परिजन ने स्पष्ट नहीं किया है।
दूल्हे के पिता सतीश पांडे ने संदेह जताया है कि दूल्हा सचिन पांडे पर गोली चलाने वाला अंकित और उसका साथी ही है।पुलिस संदेही की तलाश कर रही है।
थाना प्रभारी विपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सतीश पांडे ने शिकायत में बताया कि बेटे की बारात जा रही थी तभी दो युवक बिना नंबर की बुलट पर सवार होकर पहुंचे। इन्होंने दूल्हे पर गोली चलाई। बेटे को कहीं गोली लग जाती तो खुशियां मातम में बदल जाती।












Click it and Unblock the Notifications