एग्जाम हॉल के बाहर दिखा अजीबोगरीब मामला! परीक्षा से ठीक पहले बाज ले उड़ा हॉल टिकट, जानिए फिर क्या हुआ?

Eagle Snatches Hall Ticket: परीक्षा की सुबह आमतौर पर तनाव भरी होती है, लेकिन केरल के एक छात्र के लिए यह दिन किसी फिल्मी सीन से कम नहीं रहा। गुरुवार सुबह कासरगोड जिले के एक स्कूल में केरल लोक सेवा आयोग (PSC) की परीक्षा शुरू होने ही वाली थी, तभी एक बाज ने अचानक एक परीक्षार्थी का हॉल टिकट उठाकर उड़ान भर ली।

यह नजारा वहां मौजूद करीब 300 उम्मीदवारों और अधिकारियों के लिए बेहद चौंकाने वाला था। छात्र पढ़ाई में मन लगाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन प्रकृति ने कुछ और ही तय कर रखा था। बाज की यह हरकत कुछ ही मिनटों में पूरे परीक्षा केंद्र में चर्चा का विषय बन गई।

Eagle

छात्र का हॉल टिकट हुआ गायब

परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर सुबह जल्दी पहुंच गया था ताकि वह अंतिम बार अपनी तैयारी दोहरा सके। उसने हॉल टिकट अपने पास रख दिया था। उसी वक्त एक बाज अचानक आया, हॉल टिकट को चोंच में पकड़ लिया और स्कूल की खिड़की के ऊपर जाकर बैठ गया। छात्र और बाकी परीक्षार्थी यह नजारा देखकर हैरान रह गए।
ये भी पढ़ें: Viral Video: सड़क पर पत्नी ने कर दी पति की कुटाई, इस वजह से बरसाए थप्पड़, देखते रहे लोग

परीक्षार्थी ने दिखाया संयम

वहां मौजूद कुछ लोगों ने कहा कि पत्थर मारकर हॉल टिकट वापस लाया जाए, लेकिन छात्र ने यह सोचकर ऐसा नहीं किया कि कहीं बाज उड़ न जाए और हॉल टिकट पूरी तरह से गायब न हो जाए।

आखिरी समय पर मिली राहत

जब परीक्षा शुरू होने का समय करीब आने लगा, तभी बाज ने हॉल टिकट नीचे गिरा दिया। छात्र ने जल्दी से हॉल टिकट उठाया और समय पर परीक्षा कक्ष में पहुंच सका।

बिना हॉल टिकट नहीं मिलती अनुमति

अधिकारियों ने बताया कि बिना हॉल टिकट के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलती, चाहे परिस्थिति कैसी भी हो।

वीडियो हुआ वायरल, छात्र की पहचान अब भी अज्ञात

इस अनोखी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। हालांकि छात्र ने मीडिया से बात नहीं की और उसकी पहचान अब तक सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें: Fact Check: उस हाथी ने नहीं बचाया हैदराबाद वाला जंगल, जिसका JCB से लड़ने का VIDEO हो रहा वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+