Viral Video: सड़क पर पत्नी ने कर दी पति की कुटाई, इस वजह से बरसाए थप्पड़, देखते रहे लोग
Viral Video: आज के दौर में लोगों का गुस्सा जरा-सी बात पर फूट पड़ता है। सड़कों पर बहस और झगड़े अब आम नजारा बन चुके हैं। लेकिन हाल ही में सामने आया एक वीडियो हैरान कर देने वाला है। इसमें एक महिला अपने पति को सबके सामने बेरहमी से पीटती दिख रही है। वजह? उसका पति कमाई नहीं कर रहा।
वीडियो में महिला गुस्से में चिल्लाती है, "ये कुछ नहीं कमाता, मेरे पैसों पर पल रहा है।" और फिर जोरदार थप्पड़ मारती है। ये सब कुछ खुलेआम सड़क पर होता है, सामने दुकानें हैं, लोग खड़े हैं, लेकिन कोई बीच-बचाव नहीं करता। वीडियो तेजी से वायरल हो गया है और लोग सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

"तू मेरी कमाई खा रहा है!"
वीडियो में महिला अपने पति का कॉलर पकड़ती है और लगातार थप्पड़ मारती है। वह ऊंची आवाज में कहती है कि पति निकम्मा है और उसकी कमाई पर जी रहा है। पति खुद को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन महिला का गुस्सा थमने का नाम नहीं लेता।
ये भी पढ़ें: 'कन्फर्म हो गया,' चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड को लेकर मचा तहलका, जमकर वायरल हो रहे RJ Mahvash के रिएक्शन
देखते रहे लोग, नहीं की रोकने की कोशिश
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान वहां कई लोग मौजूद थे। कुछ मोबाइल से वीडियो बना रहे थे, कुछ तमाशा देख रहे थे, लेकिन किसी ने भी महिला को रोकने की कोशिश नहीं की। यह देखकर कई लोगों ने सवाल उठाया - अगर ऐसा कोई पुरुष करता तो क्या भीड़ चुप रहती?
A disturbing video shows a wife publicly Slapping her husband just because he isn’t earning
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 8, 2025
pic.twitter.com/UqEJ7xITbW
सोशल मीडिया पर मचा बवाल
वीडियो वायरल होते ही लोग भड़क उठे। सोशल मीडिया यूज़र्स ने इसे 'पब्लिक अब्यूज़' बताया और महिला की आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, "क्या कमाई नहीं करने पर किसी को अपमानित करना सही है?" एक अन्य ने लिखा, "अब पति को पीटना नया ट्रेंड बन गया है क्या?"
एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, "उसने नौकरी खोई है, इंसानियत नहीं। हर किसी को सम्मान चाहिए।" एक यूजर ने कहा, "मर्द भी तो दर्द महसूस करते हैं।"
कई यूजर्स ने कहा कि अगर यही सब किसी महिला के साथ होता, तो अब तक मामला थाने पहुंच जाता। लेकिन जब पीड़ित पुरुष है, तो सब चुप हैं। एक यूज़र ने लिखा, "Struggling to earn is not a crime. Slapping someone in public definitely is." दूसरे ने कहा, "हमें याद रखना चाहिए कि अब्यूज सिर्फ महिलाओं के लिए नहीं होता, मर्द भी इसका शिकार हो सकते हैं।"
"हिंसा का कोई बहाना नहीं"
इस वीडियो ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है - क्या हम मर्दों के खिलाफ हो रही घरेलू हिंसा को गंभीरता से लेते हैं? एक कमेंट में लिखा था, "Abuse is abuse. चाहे किसी के भी साथ हो, इसे सहन नहीं करना चाहिए।"
ये भी पढ़ें: अंजलि अरोड़ा ने 'जाट' के गाने पर किया ऐसा डांस, वीडियो देख सनी देओल के छूट जाएंगे पसीने












Click it and Unblock the Notifications