Video: मां की पीठ पर बत्तख के बच्चे का सफर, आनंद महिंद्रा बोले- ये तो 'भारत का TT'
नई दिल्ली, 10 सितंबर। महिन्द्रा ग्रुप के चेयरपर्सन आनंद महिंद्रा ने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे 6 लाख 86 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो के व्यूज तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में अनुमान है अगले कुछ ही समय में ये 10 लाख की सीमा को पार कर जाएगा। वीडियो को उन्होंने कैप्शन दिया है, 'भारत में, इसे TT कहा जाएगा। टिकट रहित यात्री।

चाहे जानवर हो या फिर इंसान सभी को अपने बच्चे प्यारे होते हैं। उन्हें वो हर कीमत पर सुरक्षित रखना चाहते हैं। मां तो मां होती है। वो किसी भी कीमत पर अपने बच्चे पर आंच नहीं आने देती। आनंद महिन्द्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें एक बत्तक के साथ उसके बच्चे भी पानी में तैरते दिखाई दे रहे हैं। एक बच्चा तो बत्तख की पीठ पर बैठा है।
In India, that would be called a TT. Ticketless traveler. pic.twitter.com/bNCQ42zO7W
— anand mahindra (@anandmahindra) September 8, 2022
वीडियो को आनंद महिंद्रा ने एक फनी सा कैप्शन दिया। उन्होंने लिखा, 'In India, that would be called a TT. Ticketless traveler.' मतलब, 'भारत में, इसे TT कहा जाएगा। टिकट रहित यात्री।'
'टिकटलेस ट्रैवेलर' को मिल रही ट्रेनिंग
एक मदर डग अपने कई बच्चों को लेकर पानी में तैर रही है। वीडियो को लेकर महिन्द्रा ग्रुप के चेयरपर्सन आनंद महिंद्रा ने इसी टीटी कहा तो वहीं यूजर्स ये अनुमान लगा रहे हैं कि मां अपने बच्चों को स्पेशल ट्रेनिंग दे रही है। यहां तैनने का हुनर सिखाया जा रहा है। वीडियो में खास बात ये है कि बाकी के बच्चे पानी में खुद तैर रहे है। जबकि एक बच्चा बत्तख की पीठ पर बैठा है। शायद वो तैर नहीं पाता लेकिन पानी में सैर का उसे पूरा आनंद मिल रहा है। वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है और इस पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications