खिलौना नहीं ये गाय है जनाब! बौनी 'रानी' के साथ एक सेल्फी के लिए हजारों लोगों की लगी लंबी लाइन

ढाका, 08 जुलाई। भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में कुदरत का अजीबोगरीब करिश्मा देखने को मिला है। यहां 23 महीने के एक गाय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। आपको भी जानकर हैरानी होगी कि यह गाय समान्य गायों से बहुत अलग है, इसकी ऊंचाई सिर्फ 66 सेंटीमीटर (26 इंच) लंबी है। गाय के मालिक ने दावा किया कि यह दुनिया की सबसे छोटी गाय है, इसे देखने के लिए हजारों की संख्या में दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। गाय का नाम रानी बताया जा रहा है जिसके तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब दौड़ रही हैं।

स्टार बनी बौनी गाय 'रानी'

स्टार बनी बौनी गाय 'रानी'

सामने आई तस्वीरों को देख लोग भी हैरान है, देखने में रानी नाम की यह गाय किसी खिलौने जैसी लगती है। रानी अब सिर्फ सोशल मीडिया ही नहीं बल्कि अखबारों और टीवी पर भी स्टार बन गई है, उसकी तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही है। गाय के मालिक का कहना है कि यह बौनी गाय है जिसकी लंबाई समान्य से बहुत कम है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह मामला ढाका के दक्षिण-पश्चिम में 30 किलोमीटर (19 मील) दूर चारीग्राम का हैं, जहां इस गाय को देखने के लिए लोग लंबा सफर करके आ रहे हैं।

26 किलोग्राम है रानी का वजन

26 किलोग्राम है रानी का वजन

चारीग्राम के ही पड़ोसी शहर से रानी को देखने आई 30 वर्षीय रीना बेगम ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसा कभी नहीं देखा। रानी की ऊंचाई सिर्फ 66 सेंटीमीटर (26 इंच) है, जो इसे दूसरी गायों से अलग बनाती है। इसका वजन भी सिर्फ 26 किलोग्राम (57 पाउंड) है, वहीं गाय के मालिक का दावा है कि रानी दुनिया की सबसे छोटी गाय से भी 10 सेंटीमीटर छोटी है। रिपोर्ट के मुताबिक शिकोर एग्रो फार्म के प्रबंधक एमए हसन ने बताया कि ज्यादातर लोग रानी के साथ सेल्फी लेने के लिए आ रहे हैं।

तीन दिन में 15000 लोग आए रानी से मिलने

तीन दिन में 15000 लोग आए रानी से मिलने

एमए हसन ने कहा, बीते तीन दिनों में रानी को देखने करीब 1500 लोग आ चुके हैं, सच कहूं तो अब हम लोगों के स्वागत से थक चुके हैं। रानी एक भुट्टी या भूटानी नस्ल की गाय है जिसकी मांस की कीमत बांग्लादेश में काफी अधिक है। खेत पर अन्य भुटियां गायें रानी के आकार की दोगुनी हैं। रानी को लेकर लोगों ने जो दिलचस्पी दिखाई है, हमें उसकी उम्मीद नहीं थी। हमने सोचा नहीं था कि कोरोना वायरस के इतने बुरे हालात में भी लोग हजारों की संख्या में रानी के साथ सेल्फी लेने के लिए दूर-दूर से आएंगे।

दुनिया की सबसे छोटी गाय की ऊंचाई

दुनिया की सबसे छोटी गाय की ऊंचाई

रानी के आकार को लेकर मुख्य पशु चिकित्सक सजेदुल इस्लाम ने बताया कि यह गाय 'जेनेटिक इनब्रीडिंग' का एक अत्पाद है और इसके बड़े होने की संभावना ना के बराबर है। खैर, अपने साइज के चलते ही रानी अब बांग्लादेश में स्टार बन गई है, सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें लोग उसके आस-पास फोटो लेते नजर आ रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक अब तक दुनिया में मिली सबसे छोटी गाय की ऊंचाई 61 सेंटीमीटर थी, जिसे साल 2014 में यह तमगा हासिल हुआ था।

यह भी पढ़ें: Sandeep Budania : 34 बार फेल होने के बाद अफसर बना संदीप बुडानिया, इनकी लव स्टोरी भी गजब की है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+