अपने से 20 साल बड़े शख्स को दिल दे बैठी 26 साल की लड़की, लोग समझ लेते हैं बाप-बेटी
अपने ने 20 साल बड़े शख्स को दिल दे बैठी 26 साल की लड़की, लोग समझ लेते हैं बाप-बेटी
नई दिल्ली। कहते हैं कि प्यार न उम्र देखता है और ही जात, जब प्यार होता है कि कपल सबकुछ भूल जाते हैं। 26 साल की एमिली डाउनिंग के सात भी कुछ ऐसा ही हुआ। एमिली का दिल अपने से 19 साल बड़े माइकल जस्टिन पर आ गया। 46 साल के माइकल पेशे से मॉडल हैं। उम्र के इस लंबे फायले के बाद भी दोनों एक दूसरे से इतना प्यार करते हैं कि उन्हें दुनिया की फिक्र नहीं है। सोशल मीडिया पर जब एमिली ने अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया तो लोगों ने उसे ट्रोल कर लिया।

19 साल का अंतर
अमेरिका की रहने वाली एमिली 26 साल की है। पिछले दो सालों से वो 46 साल के माइकल जस्टिन नाम के मॉडल के साथ रिलेशनशिप में है। एमिली पेशे से नर्स हैं तो माइकल मॉडलिंग करते हैं। दोनों ने अपने प्यार की जर्नी को टिकटॉक पर शेयर किया है। एमिली ने वीडियो शेयर कर अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की है।

मंगेतर को समझ लेते हैं पिता
एमिली कहती हैं कि अक्सर लोग उनके रिलेशनशिप को गलत समझ लेते हैं। माइकल को मेरा डैड मान लेते हैं, लेकिन मुझे उनकी सोच से कोई फर्क नहीं पड़ता। हम दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं और एक दूसरे साथ रहना पसंद करते हैं। दो साल के रिलेशन के बाद दोनों ने सगाई कर ली और जल्द ही शादी करने वाले हैं।

मैच्योर शख्स से रिलेशनशिप ज्यादा अच्छा
एमिली कहती हैं कि लोग उनके और उनके पार्टनर के बीच उम्र के अंतर को लेकर उनकी आलोचना करते हैं। कई लोग तो उन्हें बाप-बेटी तक बोल देते हैं, लेकिन ऐसे भी लोग हैं जो उनके रिश्ते को खुलकर सपोर्ट करते हैं। एमिली कहती हैं कि मैच्योर शख्स के साथ संबंध बेहतर होता है, क्योंकि वो 16 साल के लड़कों की तरह हरकत नहीं करता।

बच्चों को लेकर मिलती है सलाह
एमिली कहती हैं कि लोग उन्हें फैमिली प्लानिंग को लेकर भी अजीबों-गरीब सलाह देते हैं। लोग कहते हैं कि बिना देर किए मुझे माइकल के साथ बच्चे प्लान कर लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि हम दोनों एक दूसरे को समझते हैं और अपनी जरूरतों को भी। दो साल से हम साथ हैं और हमारी सगाई भी हो चुकी है। हमें एक दूसरे का साथ पसंद हैं। हम दुनिया के लोगों की परवाह नहीं करते। कुछ लोग तो ये तक कहते हैं कि जब मैं 45 साल की हो जाऊंगी तब मुझे इस बात का अहसास होगा कि ये रिलेशनशिप कितना अजीब है।

उम्र तो बस नबंर
एमिली उन लोगों का भी जिक्र करती हैं, जो उनके इस रिलेशनशिप को समझते हैं। उन्होंने कहा कि हमें एक साथ देखकर कई लोग खुश भी होते हैं और कहते हैं कि हमारे लिए उम्र तो बस एक नंबर है। उन्होंने कहा कि मैं उन सभी लोगों को कहना चाहती हूं, जिनके लिए हमारा रिश्ता अजीब और गलत है कि प्यार किसी की एज देखकर नहीं इंसान को देखकर की जाती है।












Click it and Unblock the Notifications