Indian Railways: 'ट्रेन नंबर 12650 हुई हाईजैक', यात्री के ट्वीट से मचा हड़कंप, रेलवे ने बताया क्या है मामला
Indian Railways: 'ट्रेन नंबर 12650 हुई हाईजैक', यात्री के एक ट्वीट से मचा हड़कंप, रेलवे ने दिया जबाव
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे को टैग करते हुए एक ट्वीट किया गया और दावा किया गया है ट्रेन नंबर -12650 कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया गया है। इस ट्वीट को ट्रेन में सवार एक यात्री ने ही किया। इस ट्वीट के पोस्ट होते ही हड़कंप मच गया। कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री Krushna Ch Behera ने ट्विटर पर ट्रेन के हाईजैक होने की संभावना जताते हुए मदद मांगी। उसने ट्वीट में आईआरसीटीसी और सिकंदराबाद के मंडल रेल प्रबंधक को टैग किया। इस ट्वीट के बाद अचानक हड़कंप मच गया।

ट्रेन हुई हाईजैक
कर्नाटक-दिल्ली में सफर कर रहे यात्री क्रुष्ना बेहरा ने ट्वीट कर सूचना दी कि ट्रेन नंबर 12650 को हाईजैक कर लिया गया है। इस ट्वीट के बाद हड़कंप मच गया। इस ट्वीट के पौरन बाद रेलवे हरकत में आई और फौरन ट्रेन से जुड़ी इस जानकारी की जांच की गई, जिसमें पता चला कि ट्रेन का रूट डायवर्ट किया गया है। रेलवे सुरक्षा बल ने इसकी जांच करते हुए यात्री को जवाब दिया कि ट्रेन को हाईजैक नहीं किया गया है बल्कि उसका रूट डायवर्ट किया गया है. घबराएं नहीं। उन्होंने बताया कि काजीपेटा और बल्लाराशा के बीच ट्रैक पर काम चल रहा था, जिसके कारण ट्रेन के रूट में थोड़ा बदलाव किया गया। ट्रेन के रूट को डायवर्ट करना आम बात है।
इसके बाद इस ट्वीट को यात्री ने डिलीट कर दिया, लेकिन अब उसका स्क्रीनशॉर्ट खूब वायरल हो रहा है। आपको याद दिला दें कि साल 2013 में धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस को जमुई जिले में घने जंगल में बनी सुरंग में माओवादियों ने बंदूक के दाम पर अपने कब्जे में लिया था और चलती ट्रेन में लूटपाट की गई थी। इसी तरह से साल 2017 में जमुई के लखीसराय में दुर्ग-दानापुर साउथ बिहार एक्सप्रेस को नक्सलियों ने हाईजैक कर लूटपाट की थी।












Click it and Unblock the Notifications