गुटखा खाकर थूक देती थी बेडरूम में, जमकर पीती थी शराब, पीड़ित पति को मिला तलाक
बिलासपुर हाईकोर्ट ने तलाक के एक प्रकरण पर अपना अहम फैसला सुनाते हुए कहा है, कि अगर पत्नी पान मसाला, गुटखा और शराब के साथ नॉनवेज खाकर पति को परेशान करती है, तो उसे क्रूरता की श्रेणी में गिना जायेगा।
Chhattisgarh High court decision: पति- पत्नी के बीच विवाद की घटनाएं,तो आपने अक्सर पढ़ते- सुनते ही होंगे। कुछ मामलों में दोनों के बीच सुलह हो जाती है,तो कभी नौबत तलाक तक आन पड़ती है। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है,जिसमे पत्नी के शराब पीने समेत कई अन्य बुरी आदतों से पति इस परेशान हुआ कि शादी के 7 दिनों बाद ही तलाक की नौबत आ गई, हालाकिं तलाक 7 साल बाद हुआ।

शराब पीकर पति को परेशान करना , यह तो क्रूरता है
बिलासपुर हाईकोर्ट ने तलाक के एक प्रकरण पर अपना अहम फैसला सुनाते हुए कहा है, कि अगर पत्नी पान मसाला, गुटखा और शराब के साथ नॉनवेज खाकर पति को परेशान करती है, तो उसे क्रूरता की श्रेणी में गिना जायेगा।

डॉक्टर ने खोला राज
मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बांकीमोंगरा निवासी एक युवक की कटघोरा की लड़की से शादी हुई थी। विवाह के केवल सात दिन बाद यानि 26 मई 2015 को दुल्हन अपने बिस्तर में बेहोश पड़ी मिली। घबराहट में युवती का पति उसको तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले गया, तो ज्ञात हुआ , कि युवती शराब ,नॉनवेज और गुटखा का सेवन करने की आदी है, इसी कारण उसकी तबियत बिगड़ी है।

समझाया पर नहीं मानी
डॉक्टर ने बताया कि इन आदतों को छोड़ना जरुरी है,जिसके बाद परिजनों ने युवती को समझाया भी,लेकिन उसने बात नही मानी,उलटा अपने ससुरालवालों के साथ दुर्व्यवहार भी शुरू कर दिया। यह किस्सा करीब 7 साल तक चलता रहा,फिर एक दिन महिला की आदतों से दुखी होकर पति ने पत्नी से तलाक लेने का फैसला किया और परिवार न्यायालय का रुख किया,लेकिन वहां उसकी याचिका ख़ारिज हो गई।

हाईकोर्ट ने समझा दर्द
अपनी पत्नी की आदतों और दुर्व्यवहार से त्रस्त होकर पति तलाक का फैसला ले चुका था, लेकिन फैमिली कोर्ट ने याचिका ख़ारिज होने के बाद उसने हाईकोर्ट में अपील की। जिसपर जस्टिस गौतम भादुड़ी और जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल की डबल बेंच ने फैमिली कोर्ट के आदेश को रद्द करते हुए पति की तलाक की अपील मंजूर कर ली है।
Recommended Video


कूदी छत से, पिया कीटनाशक ,लगाई खुद को आग
पीड़ित पति ने अदालत को याचिका में बताया, कि उसकी पत्नी गुटखा खाकर बेडरूम में कहीं भी थूक देती थी, और समझाने पर झगड़ा करती थी। अदालत को बताया गया कि 30 दिसंबर 2015 को महिला ने खुद को आग के हवाले करके आत्महत्या का प्रयास किया था।
इसके अलावा छत से कूदकर और कीटनाशक पीकर आत्महत्या की असफल कोशिश की थी। अदालत ने दोनों के बीच के रिश्ते में पनप चुकी दूरियों को असहजता को समझते हुए कहा कि पत्नी पान मसाला, गुटखा और शराब के साथ नॉनवेज खाकर पति को परेशान करती है, तो उसे क्रूरता की श्रेणी में गिना जायेगा।
यह भी पढ़ें Korba: गुजरात से आया शैतान शहबाज, 51 बार गोदा पेचकस,ले ली प्रेमिका की जान
यह भी पढ़ें Breakup बर्दाश्त नहीं कर सका लड़का, करने लगा गंदी हरकतें, Ex-Girlfriend ने उठाया यह कदम












Click it and Unblock the Notifications