Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Breakup बर्दाश्त नहीं कर सका लड़का, करने लगा गंदी हरकतें, Ex-Girlfriend ने उठाया यह कदम

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में प्रेमी युगल के आपस में ब्रेकअप होने के बाद लड़के ने अपना आपा खो दिया। लड़के ने लड़की को परेशान किया,तो लड़की ने चकरभांठा थाने में शिकायत कर दी।

Breakup Story: प्यार होना और फिर एकदूसरे से दूर हो जाना आजकल के जमाने में आम हो चुका है। कुछ ब्रेकअप के दुःख को बर्दाश्त करके जीवन में आगे बढ़ जाते हैं,कुछ नहीं सक पाते। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पूर्व गर्लफ्रेंड के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि युवती ने अपने प्रेमी से ब्रेकअप करने के बाद बातचीत भी बंद कर दी थी।

वह पीछा करता था

वह पीछा करता था

लड़की अपना अतीत भूलकर जीवन में आगे बढ़ना चाहती थी,लेकिन अतीत उसका पीछा नहीं छोड़ना चाहता था। वह अपने पूर्व प्रेमी से पीछा छुड़ाने के लिए जतन करती रही,लेकिन लड़के को यह मंजूर नहीं था। युवक रोज लड़की को मैसेज करके परेशान किया करता था , वह जहां भी जाती उसका पीछा करता था। एक बार लड़के की हरकतों से परेशान होकर लड़की ने अपना आपा खो दिया और पुलिस थाने में जाकर केस दर्ज करवा दिया।

कभी प्यार चढ़ा था परवान

कभी प्यार चढ़ा था परवान

यह मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम छतौना निवासी 26 साल के विकास कौशिक की पास के गांव में रहने वाली 21 वर्षीय युवती से दोस्ती थी। दोनों अक्सर आपस में मिलते थे, बातचीत होती थी । इस दौरान दोनों के बीच करीबियां बढ़ी और प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।

बाद में बन गया एकतरफा प्रेम

बाद में बन गया एकतरफा प्रेम

पहले तो दोनों प्रेमी प्रेमिका की तरह जीवन में लुत्फ़ लेते रहे। साथ खुश नजर आते, लेकिन आगे चलकर दोनों के बीच मनमुटाव हो गया। लड़की ने लड़के दूर होने का फैसला लेकर उससे ब्रेकअप कर लिया। अब लड़की ने लड़के से नहीं मिल रही थी। उसका फोन भी नहीं उठा रही थी।

जो प्यार कभी आपस में परवान चढ़ रहा था,वह एकतरफा हो गया था। लड़की के बातें ना करने,ना मिलने ,फोन और मैसेज का जवाब नहीं देने से लड़का हताश रहने लगा। वह ब्रेकअप को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था,जबकि लड़की सब कुछ भूल जाना चाहती थी।

हाथ पकड़कर करने लगा गन्दी हरकत

हाथ पकड़कर करने लगा गन्दी हरकत

ब्रेकअप से बौखलाया युवक अब लड़की की हर गतिविधि पर नजर रखने लगा। वह हर वक़्त अपनी पूर्व प्रेमिका को वापस पाने के लिए प्लान बनाने में जुटा रहता था। एक दिन लड़की का आशिक विकास कौशिक उसके पीछे-पीछे बाजार पहुंच गया। घटना बीते रविवार की है,जब युवती अपने गांव से कुछ दुरी पर स्थित नयापारा चौक से सामान खरीदकर वापस घर लौट रही थी।

तभी मौका देखकर पाकर विकास ने वहां पहंचकर जबरदस्ती बात करने की कोशिश की । लड़की के इंकार करने पर उसने हाथ पकड़कर अश्लील हरकतें करने लगा। अपने प्रेमी की हरकतों से घबरा कर युवती ने शोर मचाना शुरू किया,तो आरोपी विकास वहां से भाग खड़ा हुआ।

परिजन दौड़े थाने

परिजन दौड़े थाने

लड़की ने अपने साथ बीती घटना की जानकारी परिजनों को जानकारी दी और बताया कि वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड से बेहद तंग आ चुकी है। लड़की के घर वालों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए,तत्काल पुलिस थाने का रुख किया ,जहां चकरभाठा थाने में लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विकास कौशिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें पेट्रोल लेकर Engagement में पहुंची गर्लफ्रेंड,बोली- प्रेग्नेंट करके दूसरी से सगाई कर रहे हो, फिर

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+