Korba: गुजरात से आया शैतान शहबाज, 51 बार गोदा पेचकस,ले ली प्रेमिका की जान
कोरबा शहर के पंप हाउस कालोनी निवासी एक युवती की पेचकस से बुरी तरह गोदकर हत्या करने मामला सामने आया है।
अंकिता हत्याकांड,तनीषा,शिजान को लेकर मामला शांत हुआ भी नहीं है कि देश के कई हिस्सों से ऐसी ही घटनाये सामने आ रही हैं। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा में से सामने आया है। इस प्रकरण में शाहबाज नाम के एक युवक ने अपनी प्रेमिका की केवल इस वजह से पेचकस से गोद कर हत्या कर दी, क्योंकि वह उससे फोन पर बात नहीं कर रही थी।

मुंह पर रखा तकिया, पेचकस से किये 51 वार
मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा शहर के पंप हाउस कालोनी निवासी एक युवती की पेचकस से बुरी तरह गोदकर हत्या करने मामला सामने आया है। हत्या करने वाले ने लड़की के मुह में तकिया रखकर 51 बार पेचकस से वार किया,जिससे वह मरने के समय मुंह से चीख भी नहीं निकाल सकी।

गुजरात से आया शैतान
हत्या इतने साइलेंट तरीके से हुई कि दिनदहाड़े घटना घटना के बाद भी आस पड़ोस के लोगों को भनक नहीं हो सकी। मृतका के भाई के घर लौटने के बाद लोगों को हत्या के बारे में पता चला। मृतका के भाई को शव के पास से एक विमान का टिकट मिला है। इससे संदेह जताया रहा है कि शहबाज खान नामक युवक ने ही गुजरात से दो दिन पहले आकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।
Recommended Video


परिवार ने खोला राज
कोरबा शहर के एसईसीएल की पंप हाउस कालोनी निवासी बुधराम पन्ना अपनी पत्नी फूलजेना, पुत्र नीलेश और 20 साल की पुत्री नीलकुसुम के साथ रहता है। घटना बीते शनिवार की है,जब बुधराम सुबह और उनकी पत्नी फूलजेना काम करने गए हुए थे, जबकि पुत्र नीलेश भी घर से बाहर था,तभी घर पर अकेली लड़की नीलकुसुम की हत्या कर दी गई।
परिवार वालों का कहना है कि शहबाज ने फोन करके युवती को धमकी दी थी। युवती शहबाज से बात नहीं करना चाहती थी,इसी बात से क्रोधित होकर शाहबाज ने लड़की को मार डाला होगा।

पोस्टमार्टम से पता चली क्रूरता
नीलेश ने देखा की उसकी 20 साल की बहन नीलकुसुम की पेचकस से गोदकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ज्ञात हुआ है कि युवती पर करीब 51 वार पेचकस से वार किया गया है। पुलिस मानकर चल रही है कि आरोपी ने हत्या की घटना को अंजाम देने के लिए तकिया से ;लड़की मुंह को दबा दिया था। जांच में ज्ञात हुआ कि युवती के दिल के पास भी पेचकस का एक बड़ा सुराख़ है।

पुलिस टीम का गठन
पुलिस को अपनी जांच के दौरान पता चला है कि मदनपुर स्थित मिशनरी स्कूल में पढ़ाई के दौरान नीलकुसुम कोरबा और मदनपुर के बीच बस आती जाती थी। आरोपी युवक तीन साल पहले जशपुर से कोरबा के बीच चलने वाली बस का कंडक्टर था। इसी दौरान दोनों की दोस्ती हुई थी। शाहबाज को ढूंढने के लिए पुलिस की अलग-अलग चार टीमों का गठन किया गया है। पुलिस को शव के पास से शाहबाज के नाम से गुजरात की फ्लाइट की टिकट मिली थी।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications