Chanpatia Result: यूट्यूबर मनीष कश्यप का क्या हुआ? चनपटिया में किस पार्टी का बना विधायक

Chanpatia Result: पश्चिमी चंपारण की चनपटिया विधानसभा सीट पर 'जन सुराज पार्टी' के उम्मीदवार और लोकप्रिय यूट्यूबर त्रिपुरारी कुमार तिवारी उर्फ मनीष कश्यप हार गए हैं। शुरुआती दौर में त्रिकोणीय मुकाबले की जो अटकलें थीं, वह गलत साबित हुई हैं और मनीष कश्यप वोटों के मामले में न सिर्फ हार का शिकार हुए बल्कि तीसरे स्थान पर धकेल दिए गए हैं।

चनपटिया विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) के उम्मीदवार अभिषेक रंजन ने कड़े मुकाबले के बाद जीत हासिल की है। अभिषेक रंजन को कुल 87,538 वोट प्राप्त हुए हैं, और उन्होंने केवल 602 वोटों के अत्यंत कम अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को हराया है।

manish Kashyap with prashant kishor

दूसरे नंबर पर BJP के उमाकांत सिंह
दूसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार उमाकांत सिंह रहे। एक समय आगे चल रहे उमाकांत सिंह को अंतिम क्षणों में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें कुल 86,936 वोट मिले।

मनीष कश्यप को 37 हजार वोट मिले
इस चुनाव के बहुचर्चित प्रत्याशी, जन सुराज पार्टी के त्रिपुरारी कुमार तिवारी उर्फ मनीष कश्यप, को तीसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा। मनीष कश्यप को कुल 37,172 वोट मिले, और वह शीर्ष दो प्रत्याशियों से काफी पीछे रहे, जिससे यह सीट त्रिकोणीय नहीं बन पाई।

नोटा को कितने वोट मिले?
अन्य प्रत्याशियों में, NOTA (नोटा) का बटन दबाने वालों की संख्या भी उल्लेखनीय रही। कुल 2,609 मतदाताओं ने 'इनमें से कोई नहीं' का विकल्प चुना। इसके अलावा, लोकतांत्रिक जन स्वराज पार्टी के बिपिन तिवारी उर्फ बिपिन नाथ तिवारी को 2,108 वोट और निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद शोएब को 2,092 वोट मिले।

गौरतलब है कि मनीष कश्यप 'जन सुराज पार्टी' में शामिल होने से पहले BJP के सदस्य रह चुके थे। 2020 के पिछले विधानसभा चुनाव में, BJP के उमाकांत सिंह ने कांग्रेस के अभिषेक रंजन को 13,469 वोटों के अंतर से हराकर यह सीट जीती थी। इस बार भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की मौजूदगी के कारण इस सीट पर काफी ध्यान केंद्रित था, लेकिन रुझान बताते हैं कि मतदाताओं ने स्थापित राजनीतिक दलों पर ही भरोसा जताया है।

मनीष कश्यप कौन हैं?
यूट्यूबर से नेता बने त्रिपुरारी कुमार तिवारी, जिन्हें मनीष कश्यप के नाम से जाना जाता है। सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति और क्षेत्रीय मुद्दों पर अपनी टिप्पणियों के ज़रिए लोकप्रियता हासिल करने के बाद राजनीति में उतरे। उम्मीद थी कि वे अपने डिजिटल प्रभाव को चुनावी सफलता में बदल देंगे। हालांकि, शुरुआती रुझान बताते हैं कि उनके मज़बूत ऑनलाइन फ़ॉलोअर्स के बावजूद, चनपटिया के मतदाता पारंपरिक राजनीतिक दावेदारों की ओर ज़्यादा झुके हैं।

इस यूट्यूबर को 2023 में तमिलनाडु पुलिस ने बिहार के प्रवासियों पर हमलों के बारे में कथित तौर पर गलत सूचना फैलाने के आरोप में गिरफ़्तार किया था। रिहा होने के बाद, मनीष 2024 के आम चुनावों से पहले भाजपा में शामिल हो गए, लेकिन बाद में पार्टी छोड़कर जन सुराज में शामिल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+