तेज प्रताप को सच में RJD से निकाला गया या सिर्फ सियासी दिखावा? ये 'लूप होल' जान, समझ जाएंगे आप पूरा खेल!

Tej Pratap Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में इस वक्त सबकुछ सामान्य नहीं दिख रहा है। खासकर तब जब पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को लेकर पार्टी से निकाले जाने की खबरें सामने आईं। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में कुछ ऐसा है जो सवाल खड़े कर रहा है-क्या तेज प्रताप को वाकई निष्कासित किया गया है या फिर यह महज राजनीतिक रणनीति या जनता में भ्रम पैदा करने की कोशिश है?

न कोई लेटर, न कोई नोटिस...सिर्फ राजद प्रमुख लालू यादव ने 25 मई को एक सोशल मीडिया पोस्ट किया...और तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया। उसी पोस्ट में यह भी बता दिया कि उनको घर-परिवार से भी बेदखल कर दिया है। ऐसे में सवाल ये है कि क्या किसी राजनीतिक पार्टी के संविधान में सिर्फ एक सोशल मीडिया पोस्ट से नेता को निकालने का प्रावधान है...?

Was Tej Pratap Yadav Really Expelled

Take a Poll

तेज प्रताप यादव विवाद: सिर्फ ट्वीट से निष्कासन?

तेज प्रताप यादव को RJD से निकाले जाने की खबर पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ता या संगठन की ओर से किसी प्रेस रिलीज या पत्र के रूप में नहीं आई। बल्कि, यह सिर्फ एक ट्वीट के जरिए सामने आई-जो न तो विस्तृत था, न ही पारदर्शी। यह बात खुद में अजीब है क्योंकि जब किसी पार्टी का विधायक या बड़ा चेहरा निष्कासित होता है, तो आधिकारिक लेटरहेड पर नोटिस जारी किया जाता है, जिसकी कॉपी या तो सोशल मीडिया जारी कर दी जाती है...या फिर प्रेस, या सार्वजनिक डोमेन में दी जाती है। RJD की ओर से अभी तक पब्लिक डोमेन में ऐसा कोई लेटर नहीं जारी किया गया है। सिर्फ एक ट्वीट कर पार्टी से निकालने के नियमों में सवाल उठ रहे हैं।

Lalu tweet

तेज प्रताप को पहले भी जगदानंद सिंह ने कारण बताओ नोटिस भेजा था, तब उस लेटर की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। लेकिन इस बार न तो कोई पत्र सामने आया, न ही कोई संगठनात्मक दस्तावेज, जिससे निष्कासन की पुष्टि हो सके।

तेज प्रताप का पार्टी लाइन वाला रवैया, RJD की वेबसाइट पर अभी भी तेज प्रताप की फोटो!

तेज प्रताप यादव का खुद का रवैया भी इस "निष्कासन" को लेकर भ्रम बढ़ाता है। अगर वे सच में पार्टी से निकाले जा चुके हैं, तो वे अभी भी क्यों अपने सोशल मीडिया पर RJD के लोगो वाली तस्वीरों का इस्तेमाल कर रहे हैं...? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 29-30 मई के बिहार दौरे को लेकर तंज कसने के लिए तेज प्रताप ने RJD के अधिकारिक सोशल हैंडल पर शेयर किए गए ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया है।
क्यों तेज प्रताप पार्टी की नीतियों और फैसलों के समर्थन में बयान दे रहे हैं? आमतौर पर कोई भी निष्कासित नेता खुद को पार्टी से अलग दिखाने लगता है, लेकिन तेज प्रताप का ऐसा कोई इशारा नहीं।

इतना ही नहीं, सबसे हैरान करने वाली बात तो ये है कि अभी भी RJD की अधिकारिक वेबसाइट ''https://rjd.co.in''पर लालू यादव और तेजस्वी यादव के साथ तेज प्रताप की तस्वीर लगी है। आमतौर किसी निष्कासित नेता की तस्वीर पार्टी की अधिकारिक वेबसाइट पर नहीं लगाई जाती है।

rjd website

RJD के भीतर की रणनीति?

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो यह पूरी कवायद दो संभावनाओं की ओर इशारा करती है...

पहला: संयमित कार्रवाई के जरिए दबाव की राजनीति

लालू यादव और पार्टी नेतृत्व, तेज प्रताप पर नियंत्रण रखने के लिए नरम कार्रवाई का संकेत दे रहे हों। यह पार्टी के भीतर अनुशासन का संदेश भी देता है, लेकिन बिना उन्हें पूरी तरह अलग किए।

दूसरा: जनता को दिखाने वाला ड्रामा

यह भी हो सकता है कि तेज प्रताप के बयानों से हो रही किरकिरी के बाद पार्टी को पब्लिक इमेज सुधारने की जरूरत महसूस हुई हो। ऐसे में "निकालने" जैसा संदेश दिया गया हो लेकिन वास्तव में निष्कासन न किया गया हो।

निष्कासन की प्रक्रिया और कानूनी पहलू

  • किसी विधायक या सक्रिय पार्टी सदस्य को निष्कासित करने के लिए पार्टी के संविधान में एक प्रक्रिया होती है। इसमें:
  • कारण बताओ नोटिस
  • पार्टी अनुशासन समिति की बैठक
  • निष्कासन पत्र
  • इसकी सूचना विधानसभा/चुनाव आयोग को देना
  • तेज प्रताप के मामले में इनमें से कुछ भी स्पष्ट रूप से सामने नहीं आया है।

ऐसे में सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि तेज प्रताप यादव का ''निष्कासन'' फिलहाल ज्यादा राजनीतिक संदेश देने वाली कार्रवाई लगता है, ना कि वास्तविक निष्कासन। जब तक RJD की ओर से कोई आधिकारिक पत्र, प्रेस विज्ञप्ति या संगठनात्मक बयान नहीं आता, तब तक इसे केवल सार्वजनिक दबाव की रणनीति या सियासी नौटंकी के रूप में ही देखा जाएगा।

अगर पार्टी तेज प्रताप को सच में बाहर कर चुकी है, तो पारदर्शिता दिखाना जरूरी है-वरना यह मसला RJD की आंतरिक राजनीति और नेतृत्व की साख पर भी सवाल खड़े करता रहेगा।

क्यों ज्यादातर 6 सालों के पार्टी करती है नेताओं को निष्कासित?

राजनीतिक दलों द्वारा नेताओं को अक्सर 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है, और इसके पीछे एक ठोस कानूनी सोच है। जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 8(3) के मुताबिक, अगर किसी जनप्रतिनिधि को दो साल या उससे अधिक की सजा मिलती है, तो वह सजा पूरी होने के छह साल बाद तक चुनाव नहीं लड़ सकता। इसी आधार को राजनीतिक दल भी अपनाते हैं ताकि अनुशासन बना रहे और पार्टी की नैतिक छवि प्रभावित न हो। यह सजा राजनीतिक संदेश भी देती है कि गंभीर गलती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+