Bihar Voter List Update: वोटर लिस्ट संशोधन पर जनता ने उठाए सवाल, क्या है लोगों की सबसे बड़ी चिंता?, जानिए
Bihar Voter List Update 2025: बिहार में चुनावी हलचल तेज़ है, लेकिन इस बार राजनीतिक चर्चाओं के केंद्र में प्रचार नहीं, बल्कि वोटर लिस्ट संशोधन है। चुनाव आयोग द्वारा राज्यभर में 'गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम' चलाया जा रहा है, लेकिन जमीन पर लोग इसे "जनता को गुमराह करने की कोशिश" बता रहे हैं।
वन इंडिया हिंदी के वरिष्ठ संवाददाता इंजमाम वाहिदी ने राजधानी पटना सहित समस्तीपुर, वैशाली और दरभंगा जिलों में जाकर लोगों से बातचीत की, जहां यह साफ तौर पर देखने को मिला कि जनता का एक बड़ा वर्ग इस प्रक्रिया को लेकर भ्रमित, नाराज़ और चिंतित है।

ग्राउंड रिपोर्ट: क्या कहती है जनता?
रिपोर्टिंग के दौरान कई लोगों ने कहा कि, कुछ लोगों ने यह भी कहा कि सरकार इस प्रक्रिया को राजनीतिक मोहरे के तौर पर इस्तेमाल कर रही है और चुनाव से पहले जनसंख्या या मतदाता डेटा को मनचाहे ढंग से सेट करने की कोशिश हो रही है। समझ में ही नहीं आ रहा है कि आखिर क्या दस्तावेज़ देने हैं, प्रक्रिया क्या है, बहुत ही ज़्यादा कन्फ्यूज़न है।
राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया
जहां सत्तारूढ़ एनडीए इस प्रक्रिया को "लोकतंत्र की मजबूती" बता रहा है, वहीं विपक्ष ने गंभीर सवाल उठाए हैं। राजद प्रवक्ता ने कहा, "मतदाता लिस्ट से नाम गायब होना एक बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है। वहीं जदयू के नेता ने कहा, "यह एक नियमित प्रक्रिया है, जिसका मकसद चुनाव को निष्पक्ष बनाना है।
क्या है एक्सपर्ट्स की राय?
चुनाव विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने या संशोधन की प्रक्रिया पारदर्शी और सहज नहीं रही तो यह लोकतंत्र की बुनियाद को प्रभावित कर सकती है। पटना ज़िला अधिकारी डॉ.त्यागराजन एसएम मे कहा कि,
"हम नियमित रूप से कैंप चला रहे हैं और घर-घर सर्वे किया जा रहा है। जिनका नाम लिस्ट में नहीं है, वे फॉर्म-6 के ज़रिए नाम जुड़वा सकते हैं।"
जनता की सबसे बड़ी मांग
नाम जोड़ने की प्रक्रिया आसान बनाई जाए
मोबाइल वैन/कैंप के ज़रिए गांव-गांव जाकर जानकारी दी जाए
ऑनलाइन पोर्टल का प्रचार-प्रसार बढ़ाया जाए
फॉर्म रिजेक्ट होने पर कारण की जानकारी SMS या कॉल से मिले
वोटर लिस्ट संशोधन एक ज़रूरी और संवेदनशील प्रक्रिया है। लेकिन अगर इसे लेकर पारदर्शिता, संचार और जनजागरूकता में कमी रही, तो यह राजनीतिक बहस और जनता के असंतोष को जन्म दे सकती है। बिहार चुनाव के पहले यह मुद्दा कितना गर्माएगा, यह आने वाले हफ्तों में और स्पष्ट होगा।












Click it and Unblock the Notifications