Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिहार में राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा', लालू-तेजस्वी भी साथ, कहा-लोकतंत्र बचाने के लिए देंगे हर कुर्बानी

Vote Adhikar Yatra: बिहार की राजनीति इन दिनों पूरी तरह गरमा गई है। लोकतंत्र और वोट अधिकार के मुद्दे पर कांग्रेस और राजद ने मोर्चा खोल दिया है। राहुल गांधी सासाराम से 'वोट अधिकार यात्रा' की शुरुआत कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ तेजस्वी यादव और इंडिया ब्लॉक के कई बड़े नेता कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं।

वहीं, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने जनता से अपील करते हुए कहा है कि लोकतंत्र को किसी भी कीमत पर खत्म नहीं होने दिया जाएगा। इस यात्रा को लेकर बिहार ही नहीं, बल्कि झारखंड की राजनीति में भी हलचल बढ़ गई है।

Voter Adhikar Yatra lalu yadav tejashwi yadav

लोकतंत्र बचाने की अपील

राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि लोकतंत्र को खत्म नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने लोकतंत्र बचाने के लिए पहले भी कई कुर्बानियां दी हैं और आगे भी देती रहेगी।
ये भी पढ़ें: कांग्रेस, जिन्ना और माउंटबेटन पर भारत-पाक बंटवारे का ठीकरा! NCERT के 2 नए मॉड्यूल पर सियासत तेज

लालू यादव ने कहा, "हम लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देंगे। हमने लोकतंत्र को बचाने के लिए कई बलिदान दिए हैं। हम आगे भी ऐसा करते रहेंगे। हम इसे खत्म नहीं होने देंगे।"

तेजस्वी यादव का बीजेपी पर निशाना

वोट अधिकार यात्रा के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार लोकतंत्र की धरती है, लेकिन बीजेपी यहां से लोकतंत्र को मिटाने की कोशिश कर रही है। तेजस्वी ने कहा कि यह यात्रा हर बिहारी को उसके वोट अधिकार का एहसास कराने और उसे बचाने के लिए निकाली गई है। उनका कहना है कि यह सिर्फ अधिकार छीनने का मामला नहीं, बल्कि लोगों के अस्तित्व पर भी खतरा है।

उन्होंने कहा, "भाजपा बिहार से लोकतंत्र को नष्ट करने की कोशिश कर रही है, जो लोकतंत्र की धरती है। हम ऐसा नहीं होने देंगे...हमने यह यात्रा इसलिए आयोजित की है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हर बिहारी अपना वोट डाल सके...ये लोग न केवल उनके अधिकारों को मिटाना चाहते हैं, बल्कि उनके अस्तित्व को भी मिटाना चाहते हैं।"

राहुल गांधी ने संभाला मोर्चा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 'वोट अधिकार यात्रा' की शुरुआत कर रहे हैं। यह यात्रा सासाराम से शुरू हुई है और इसमें तेजस्वी यादव समेत इंडिया ब्लॉक के कई बड़े नेता शामिल हैं। कांग्रेस ने कहा कि यह अभियान बिहार में हुई SIR प्रक्रिया और कथित 'वोट चोरी' के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए चलाया जा रहा है।

16 दिन, 20 जिलों का सफर

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बताया कि यह यात्रा 16 दिन तक चलेगी और करीब 1300 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बिहार के 20 जिलों से होकर गुजरेंगे और जनता से सीधे संवाद करेंगे।

झारखंड तक पहुंची गूंज

झारखंड कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस अभियान से वहां की राजनीति पर भी असर होगा। कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने कहा कि चुनाव आयोग की भूमिका संदिग्ध रही और जनता का वोट चोरी हुआ। उनका दावा है कि इस यात्रा से लोगों में अपने वोट अधिकार को लेकर जागरूकता बढ़ेगी और केंद्र सरकार के खिलाफ माहौल भी बनेगा।

कब-कहां पहुंचेगी यात्रा? ये है पूरा रोड मैप

कांग्रेस द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक, यात्रा 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई।

  • 18 अगस्त: देव रोड, अंबा-कुंडुंबा
  • 19 अगस्त: वजीरगंज
  • 21 अगस्त: शेखपुरा
  • 22 अगस्त: मुंगेर
  • 23 अगस्त: कटिहार
  • 24 अगस्त: पूर्णिया
  • 26 अगस्त: सुपौल
  • 27 अगस्त: दरभंगा
  • 28 अगस्त: सीतामढ़ी
  • 29 अगस्त: बेतिया
  • 30 अगस्त: छपरा

1 सितंबर को पटना में एक बड़ी रैली के साथ इस यात्रा का समापन होगा। 20, 25 और 31 अगस्त को यात्रा विश्राम पर रहेगी।
ये भी पढ़ें: Bihar Today: बिहार में आज से राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा', गठबंधन के दल भी होंगे शामिल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+