Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Valentine Day को लव मैरिज करने वाले IAS तुषार सिंगला-IPS नवजोत सिमी की जिंदगी 5 साल में कितनी बदल गई?

Love Story IAS-IPS: आज Valentine Day 2025 के मौके पर जानिए आईएएस-आईपीएस की ऐसी जोड़ी के बारे, जिन्‍होंने वैलेंटाइन डे को ही प्रेम विवाह किया है। हम बात कर रहे हैं कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी तुषार सिंगला और भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी डॉ. नवजोत सिमी की।

आईएएस तुषार सिंगला और आईपीएस नवजोत सिमी पंजाब के रहने वाले हैं। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद सिंगला को पश्चिम बंगाल कैडर और सिमी को बिहार कैडर अलॉट हुआ था। दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करते रहे। साल 2020 में आईएएस तुषार सिंगला पश्चिम बंगाल के हावड़ा में पोस्‍टेड थे।

यह भी पढ़ें- IPS नवजोत सिमी व IAS तुषार सिंगला की प्रेम कहानी, Valentine's Day पर दफ्तर में की लव मैरिज

IPS Navjot Simi IAS Tushar Singla

IPS Navjot Simi Love Story: नवजोत सिमी व तुषार सिंगला की 14 फरवरी 2020 को शादी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 की तैयारियों के चलते आईपीएस नवजोत सिमी और आईएएस तुषार सिंगला धूमधाम से शादी के लिए वक्‍त नहीं निकाल पा रहे थे। इसलिए नवजोत सिमी बिहार से पश्चिम बंगाल के हावड़ा पहुंची। तब तुषार सिंगला हावड़ा के एसडीओ पद पर सेवाएं दे रहे थे। 14 फरवरी 2020 को चंद लोगों की मौजूदगी में तुषार सिंगला से ऑफिस में ही रजिस्टर्ड कर ली। हालांकि बाद में दोनों ने रीति रिवाज से मंदिर में भी शादी की।

यह भी पढ़ें- IPS Became Mother: नवजोत सिमी के प्‍यार में पश्चिम बंगाल छोड़ बिहार कैडर चले आए IAS तुषार सिंगला

IPS Navjot Simi IAS Tushar Singla

IPS Navjot Simi Son: आईपीएस नवजोत सिमी के बच्‍चे का नाम क्‍या है?

वैलेंटाइन डे पर लव मैरिज करने के बाद इस अफसर जोड़ी की जिंदगी में काफी बदलाव लाया है। ईपीएस नवजोत सिमी से शादी करने के बाद आईएएस तुषार सिंगला ने शादी के आधार पर कैडर बदलवाकर पश्चिम बंगाल से बिहार आ गए। साल 2023 नवजोत सिमी व सिंगला एक बेटे के माता-पिता बने। इनके बेटे का नाम मिरान है। पूरा नाम Miraan Amal Singla है। इस नाम का मतलब 'राजकुमार' होता है।

IPS navjot simi Son name Miraan

IPS Navjot Simi Current Posting: आईपीएस नवजोत सिमी वर्तमान पोस्टिंग व इंस्‍टाग्राम

आईएएस तुषार सिंगला की वर्तमान पोस्टिंग बिहार के बेगुसराय जिले में डीएम पद पर है। आईपीएस नवजोत सिमी भी बेगुसराय में कार्यरत हैं। सिमी बेगुसराय में बिहार मिलट्री पुलिस (BMP) 8 की कमांडेट हैं।

दोनों ही ऑफिसर सोशल मीडिया का काफी एक्टिव हैं। IPS Navjot Simi Instagram पर 1.1M followers हैं जबकि इंस्‍टाग्राम पर तुषार सिंगला को 343K लोग फॉलो करते हैं। इनके बेटे मिरान अमल सिंगला का भी इंस्‍टाग्राम पर अकाउंट है, जिसे 2631 Followers हैं।

IPS Navjot Simi IAS Tushar Singla

आईपीएस नवजोत सिमी का जीवन परिचय (Navjot Simi IPS Biography)

साल 2025 में 38 साल की हो चुकीं डॉ. नवजोत सिमी का जन्म 21 दिसंबर 1987 को पंजाब के गुरदासपुर में हुआ था। उन्होंने लुधियाना के बाबा जसवंत सिंह डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) की डिग्री प्राप्त की। डेंटल सर्जन के रूप में करियर की संभावनाओं के बावजूद, नवजोत ने सिविल सेवा में जाने का निर्णय लिया। उन्होंने 2017 में अपने दूसरे प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 735वीं रैंक हासिल की और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए चुनी गईं। उन्हें बिहार कैडर आवंटित किया गया।

IPS Navjot Simi

आईएएस तुषार सिंगला का जीवन परिचय (Tushar Singla IPS Biography)

साल 2025 में 35 साल के हो चुके आईएएस तुषार सिंगला का जन्म 3 जून 1990 को पंजाब के बरनाला में हुआ था। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से इलेक्ट्रिकल एंड पावर इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री प्राप्त की और जेएनयू से पब्लिक मैनेजमेंट में मास्टर की पढ़ाई की। तुषार ने 2015 में यूपीएससी परीक्षा में 86वीं रैंक हासिल की और उन्हें पश्चिम बंगाल कैडर आवंटित किया गया। वर्तमान में, तुषार सिंगला बिहार के बेगूसराय जिले के जिलाधिकारी (डीएम) के पद पर कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें- Valentine Day 2025: वैलेंटाइन डे पर इस तरह करें अपने पार्टनर को प्रपोज, खास बन जाएगा दिन

यह भी पढ़ें- Rose Day 2025: गुलाब के साथ करें अपने प्यार का इजहार, रोज डे पर पार्टनर को भेजें ये खास मैसेजेस

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+