बिहार:'अंधविश्वास की इंतहा', मृत बच्चे के ज़िंदा लौट आने की उम्मीद, केले की थान पर नदी में छोड़ा शव
ग्रामीणों ने बताया कि बच्चा विद्यालय से पढ़कर घर आया था, इसी दौरान वह चौकी पर स्कूल बैग रखने गया तो उसे सांप ने डस लिया। परिवार वालों इलाज के लिए मुजफ़्फरपुर ले गए। जहां डॉक्टर्स ने जांच बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
वैशाली, 1 सितंबर 2022। आज विज्ञान के क्षेत्र में पूरा विश्व नई-नई तकनीक से आगे बढ़ रहा है। वहीं बिहार के एक ज़िले में आज भी लोग अंधविश्वास में ज़िंदगी बसर कर रहे हैं। बिहार के विभिन्न ज़िलों में शिक्षा की कमी है जिसकी वजह से लोग अंधविश्वास और कुरीतियों में जीने पर मजबूर हैं। ताजा मामला वैशाली जिले के बिददुपुर थाना क्षेत्र का है। जहां मृत बच्चे को तांत्रिक विधि के ज़रिए ज़िंदा करने का प्रयोग किया गया है। वहीं मृत बच्चे के परिजनों को उम्मीद है कि पुरानी तांत्रिक विधि के ज़रिए उनका बच्चा फिर से जिवित हो जाएगा।

डॉक्टरों ने बच्चे को किया मृत घोषित
ग्रामीणों ने बताया कि बच्चा विद्यालय से पढ़कर घर आया था, इसी दौरान वह चौकी पर स्कूल बैग रखने गया तो उसे सांप ने डस लिया। परिवार वालों इलाज के लिए मुजफ़्फरपुर ले गए। जहां डॉक्टर्स ने जांच बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बच्चे को मृत तो घोषित कर दिया लेकिन बच्चे के घर वाले तांत्रिक पर भरोसा कर रहे हैं कि वह उनके बच्चे को जिंदा कर देगा। मीडिया कर्मियों को जब मामले की जानकारी हुई तो ग्रामीणों ने तथ्यों को छिपाने की कोशिश की। वहीं स्थानीय पंडित की मानें तो तांत्रिक विद्या से बच्चे के जीवित लौटने की उम्मीद है, लेकिन दावा नहीं किया जा सकता है।

मृत बच्चे की जीवित लौट आने की उम्मीद
स्थानीय पंडित ने बताया कि पुरानी प्रक्रिया के तहत बच्चे के शव को केले के पेड़ का बेड़ा (नाव नुमा चौकी) पर प्रवाह कर दिया है। इस प्रक्रिया से बच्चे के जीवित लौट आने की उम्मीद है लेकिन दावा नहीं किया जा सकता है। बच्चे के जीवित होकर लौट आने की उम्मीद में केले के बेड़े पर एक तख्ती भी लगाई गई। उस तख्ती में बच्चे का नाम, पिता का नाम, दादा का नाम, घर का पता और मोबाइल नंबर लिख कर रख दिया गया।

9 साल के बच्चे की सांप के डसने से मौत
शव को तख्ती के साथ बेड़े पर रख कर नदी में छोड़ दिया गया। वहीं परिजनों का कहना है कि बच्चा ज़िंदा होकर तख्ती में लिखे पते से घर वापस आ जाएगा। बिददुपुर थाना क्षेत्र के काईली चौक खरिका में सांप के डसने से बच्चे की मौत हो गई थी। राजू पासवान ( काइली चौक खरिका निवासी) के 9 साल के बेटे अभिशेक कुमार को सांप ने डस लिया था। सांप के डसने की वजह से बच्चे की मौत हो गई थी।

तांत्रिक विद्या पर परिजनों को भरोसा
तीसरी कक्षा का छात्र अभिशेक स्कूल से पढ़कर लौटा था। घर लौटने के बाद जैसे ही चौकी पर स्कूल बैग रखने गया उसे सांप ने डस लिया। बच्चे के परिजनों का तांत्रिक पर ज़्यादा भरोसा था इसलिए उन्होंने स्थानीय तांत्रिक को बुलाया और तंत्र क्रिया के जरिए बच्चे को ठीक करने को कहा। जब बच्चा तंत्र-मंत्र से ठीक नहीं हुआ तो उसे मुजफरपुर के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद बच्चे के परिजनों ने अंधविश्वास की इंतहा ही कर दी।
ये भी पढ़ें: बिहार: कानून मंत्री से बने गन्ना मंत्री और फिर हुआ इस्तीफ़ा, पढ़िए कार्तिकेय प्रकरण की इनसाइड स्टोरी
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications