पटना सिविल कोर्ट में बड़ा हादसा, अचानक फटा ट्रांसफार्मर, हादसे में एक वकील की मौत कई झुलसे
पटना सिविल कोर्ट में हुए एक भयानक हादसे में एक वकील की मौत हो गई। सिविल कोर्ट परिसर में बुधवार को अचानक ट्रांसफर्मर में आग लग गई। जिसके बाद ट्रांसफर्मर में हुए ब्लास्ट की चपेट में आने से एक वकील की मौत हो गई।
ब्लास्ट में दो अन्य वकील बुरी तरह से झुलस गए। ब्लास्ट के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई।
यह भी देखें: Mahoba News: पहाड़ पर ब्लास्ट करने के दौरान हुआ बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत

मृतक वकील की पहचान देवेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है। बताया गया है कि अधिवक्ता देवेंद्र प्रसाद की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। वहीं हादसे में बुरी तरह से झुलसे दो अन्य वकीलों का इलाज पीएमसीएच में चल रहा था।
ब्लास्ट के बाद कोर्ट परिसर में वकीलों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारी वकीलों को समझाने में जुटे थे। हंगामा कर रहे वकील मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। वकीलों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह बड़ा हादसा हुआ है।
यह भी देखें: Indian Railway: पटना-गोमतीनगर के मध्य एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस का होगा संचलन, देखें पूरी डिटेल
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रांसफार्मर से तेल लिक हो रहा था इस वजह से उसमें आग लग गई। ट्रांसफार्मर का मीटरिंग यूनिट फटने से यह हादसा हुआ। मीटरिंग यूनिट एचटी उपभोक्ताओं के ट्रांसफार्मर में लगता है। मीटरिंग यूनिट का काम मीटर को सिग्नल देना होता है। बिजली कर्मियों के अनुसार तकनीकी गड़बड़ी की वजह से यह हादसा हुआ हो ऐसा हो सकता है।
वकील ममता कुमारी ने कहा, "यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। ट्रांसफार्मर एक व्यक्ति के ऊपर गिर गया और उसकी जान चली गई। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है...।"
यह भी देखें: रूस में फिर प्लेन हादसा, सेना का कार्गो विमान क्रैश, सभी 15 लोगों की मौत












Click it and Unblock the Notifications