Indian Railway: पटना-गोमतीनगर के मध्य एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस का होगा संचलन, देखें पूरी डिटेल
Railway Update Vande Bharat Express: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिये पटना-गोमतीनगर-पटना के मध्य एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस गाड़ी का संचलन किया जायेगा। इस गाड़ी के संचलन का उद्घाटन 12 मार्च, 2024 को पटना से 02345 पटना-गोमतीनगर वंदे भारत उद्घाटन विशेष गाड़ी के रूप में निम्नवत् कर किया जायेगा। उद्घाटन के पश्चात नियमित रूप से प्रत्येक शुक्रवार के अतिरिक्त सप्ताह में 06 दिन 18 मार्च, 2024 से 22345/22346 पटना-गोमतीनगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का संचलन निम्नवत् किया जायेगा।
02345 पटना-गोमतीनगर वंदे भारत उद्घाटन विशेष गाड़ी 12 मार्च, 2024 को पटना से 09.00 बजे प्रस्थान कर आरा से 09.47 बजे, बक्सर से 10.40 बजे, पं.दीन दयाल उपाध्याय जं. से 12.05 बजे, वाराणसी से 13.00 बजे तथा अयोध्या धाम से 15.55 बजे छूटकर गोमतीनगर 18.15 बजे पहुॅचेगी।
नियमित गाड़ी सं. 22345 पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस 18 मार्च, 2024 से (शुक्रवार को छोड़कर) सप्ताह में 06 दिन पटना से 06.05 बजे प्रस्थान कर आरा से 06.42 बजे, बक्सर से 07.23 बजे, पं.दीन दयाल उपाध्याय जं. से 08.45 बजे, वाराणसी से 09.25 बजे तथा अयोध्या धाम से 12.20 बजे छूटकर गोमतीनगर 14.30 बजे पहुॅचेगी।

Gorakhpur News: छात्रावासों के बेहतर प्रबंधन एवं संचालन के लिए नई नियमावली लागू, देखें नई अपडेट
वापसी यात्रा में नियमित गाड़ी सं. 22346 गोमतीनगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस 18 मार्च, 2024 से (शुक्रवार को छोड़कर) सप्ताह में 06 दिन गोमतीनगर से 15.20 बजे प्रस्थान अयोध्या धाम से 17.20 बजे, वाराणसी से 20.05 बजे, पं.दीन दयाल उपाध्याय जं. से 20.55 बजे, बक्सर से 21.56 बजे तथा आरा से 22.37 बजे छूटकर पटना 23.45 बजे पहुॅचेगी। इस गाड़ी में 08 कोचों का वंदे भारत रेक लगाया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications