रूस में फिर प्लेन हादसा, सेना का कार्गो विमान क्रैश, सभी 15 लोगों की मौत
रूस में एक कार्गो प्लेन क्रैश हो गया। ये प्लेन रक्षा मंत्रालय का बताया जा रहा है। इसमें 15 लोग सवार थे। इन सभी लोगों की मौत हो गई है। घटना की वजह इंजन में आग लगना बताई गई है। रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री ने भी हादसे की पुष्टि की है।
इस प्लेन ने रूस के पश्चिमी इलाके में एक हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी जिसके बाद मॉस्को से 200 किलोमीटर (125 मील) पूर्व इवानोवो क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ये घटना रूसी समय के मुताबिक दोपहर करीब 1 बजे हुई।

रूस समाचार एजेंसियों द्वारा दिए गए एक बयान में रक्षा मंत्रालय ने कहा, "एक आईएल-76 सैन्य परिवहन विमान इवानोवो क्षेत्र में एक निर्धारित उड़ान के लिए उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में चालक दल के आठ सदस्य और सात यात्री थे।"
इवानोवो इलाके से यूक्रेन बॉर्डर करीब 700 किलोमीटर दूर है। सोशल मीडिया पर प्रसारित फुटेज में IL-76 विमान को अपने एक इंजन में आग लगने के साथ जमीन की ओर गिरते हुए दिखाया गया है। अन्य फुटेज में दुर्घटनास्थल से काले धुएं का गुबार उठता हुआ दिखाई दे रहा है।
रक्षा मंत्रालय ने कहा, "मौके से मिली रिपोर्टों के अनुसार, दुर्घटना का कारण विमान के उड़ान भरते समय एक इंजन में आग लगना था।"
इसके पहले जनवरी में भी रूस का एक प्लेन क्रैश हुआ था। इसमें 74 लोग मारे गए थे। इनमें ज्यादातर यूक्रेन के कैदी थे। घटना के बाद रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री ने दावा किया था कि यूक्रेनी मिसाइल हमले की वजह से ये हादसा हुआ है।
शुरुआत में कुछ यूक्रेनी मीडिया के सोशल मीडिया हैंडल पर ये माना गया था कि यूक्रेन के हमले में रूसी विमान गिरा है, मगर जैसी ही ये खबर आई कि प्लेन में यूक्रेनी कैदी थे, वो पोस्ट हटा दिये गए। दरअसल इन कैदियों को अदला-बदली के समझौते के तहत बेलगोरोद ले जाया जा रहा था।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications