Tej Pratap Yadav Maldives: मालदीव में तेजप्रताप का नया अवतार, ध्यान की गहराइयों में लीन दिखे लालू के बड़के लाल
Tej Pratap Yadav Maldives Video: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनका वायरल वीडियो, जिसमें वो ध्यान की मुद्रा में समंदर किनारे बैठे नजर आ रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि ये दृश्य किसी पहाड़ी गुफा या आश्रम का नहीं, बल्कि मालदीव के खूबसूरत समुद्र तट का है। शांत लहरों की आवाज और प्रकृति के बीच ध्यान में लीन तेजप्रताप का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

ध्यान में लीन लालू के लाल
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक तेजप्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक खास वीडियो साझा किया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तेजप्रताप एक खूबसूरत समुद्र तट पर बने लकड़ी के कॉटेज के सामने ध्यान की मुद्रा में नजर आ रहे हैं। वीडियो का बैकग्राउंड देखकर अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि यह लोकेशन मालदीव की है, जहां तेजप्रताप छुट्टियां मना रहे हैं। शांत समुद्र, लहरों की आवाज और ध्यानमग्न मुद्रा में तेजप्रताप का यह अवतार उनके आध्यात्मिक रुझान को एक बार फिर उजागर करता है।
शांति जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा है- तेज प्रताप
वहीं मालदीव में ध्यान लगाते हुए वीडियो शेयर करते हुए तेजप्रताप यादव में पोस्ट किया है कि, 'शांति जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा है। हम लगातार इसकी तलाश करते हैं, क्योंकि शांति के बिना हमारा जीवन अव्यवस्था में डूब सकता है। ध्यान और आत्मचिंतन के माध्यम से हम अपने विचारों और भावनाओं को गहराई से समझ पाते हैं, जिससे हमें अधिक संतोष और सुख की अनुभूति होती है। बहते हुए जल की ध्वनि में एक विशेष शक्ति होती है यह सुकून देती है और हमें धरातल से जोड़ती है। यह हमें हमारी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में मोड़ने में मदद करती है। प्रकृति की इस शांति की याद हमें स्वयं के भीतर और अपने आसपास भी सामंजस्य स्थापित करने के लिए प्रेरित करती है।'
ये भी पढ़ें Bihar Politics: महुआ MLA मुकेश रोशन का टिकट क्यों काटना चाहते हैं Tej Pratap Yadav, विस्तार से समझिए मामला
सोशल मीडिया पर लोग कर रहे हैं मजेदार कमेंट
वहीं तेजप्रताप का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं साथ ही मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि, 'दुग्गल साहब आज तप कर रहे हैं।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'हमारे देश के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे तेजू भैया'। एक यूजर ने लिखा कि, बिहार में आजा मर्दे चुनाव है कहां घूमने चले जाते हैं चुनाव जीत के चले जाइयेगा।' एक ने लिखा कि, असम मुख्यमंत्री मटेरियल हमारे तेजू भैया ही हैं।
ये भी पढ़ें Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव के ऑर्डर पर वर्दी में लगाए थे 'ठुमके', अब सिपाही दीपक पर गिरी गाज












Click it and Unblock the Notifications