Tamannaah Bhatia ने साइन की 6.2 करोड़ की डील? जानिए कितनी संपत्ति की हैं मालकिन?
Tamannaah Bhatia: मदमस्त अदाओं की मल्लिका तमन्ना भाटिया को लेकर कर्नाटक में काफी विवाद खड़ा हो गया है, कर्नाटक के लोगों का उनका 'मैसूर सैंडल सोप' का ब्रांड एंबेसडर बनना रास नहीं आ रहा है, इनका कहना है कि किसी लोकल ब्रांड के लिए किसी बाहरी कलाकार को साइन करना सही नहीं है। इसी बात को लेकर कर्नाटक के लोग राज्य सरकार पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं और उससे अपना फैसला वापस लेने की बात कर रहे हैं।
हालांकि सरकार इस मामले में अपना पक्ष साफ कर चुकी है लेकिन इसके बावजूद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, इसी वजह से सियासी गलियारों से सोशल मीडिया तक में तमन्ना भाटिया ही छाई हुई हैं, चलिए इसी विवाद के बीच जानते हैं फिल्मी दुनिया की ये खूबसूरत अदाकारा कितनी अमीर है?

आपको बता साउथ सिनेमा और बॉलीवुड में काम करने वाली तमन्ना भाटिया की गिनती टॉप सितारों में होती हैं। livemint.com के मुताबिक अपने जलवों से लोगों का दिल चुराने वाली तमन्ना की अनुमानित कुल संपत्ति ₹120 करोड़ है।
तमन्ना प्रति फिल्म ₹4-5 करोड़ रु चार्ज करती हैं
एक लग्जरी लाइफ जीने वाली तमन्ना भाटिया प्रति फिल्म ₹4-5 करोड़ रु चार्ज करती हैं। इसके अलावा वह शुगर कॉस्मेटिक्स, शिसेडो, आईआईएफएल फाइनेंस, और रसना जैसी कंपनियों की ब्रांड एंबेसडर भी हैं, जिनसे उनकी तगड़ी कमाई होती है।
सोशल मीडिया पर भी बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं Tamannaah Bhatia
वो सोशल मीडिया पर भी बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स से भी वो लाखों की कमाई करती हैं, साथ ही उनके पासमुंबई में एक भव्य अपार्टमेंट है और उनके पास लग्जरी कारों का भी कलेक्शन है।
रेंज रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट जैसी महंगी कारें
उनके पास BMW 320i,Mercedes-Benz GLE, मित्सुबिशी पजेरो स्पोर्ट और रेंज रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट जैसी महंगी कारें हैं।
फिल्म 'चांद सा रोशन चेहरा' से की करियर की शुरुआत (Tamannaah Bhatia)
साल 2005 में हिंदी फिल्म 'चांद सा रोशन चेहरा' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली तमन्ना ने बहुत कम वक्त में अपना एक अलग मुकाम बनाया है। वो संतोषम फिल्म पुरस्कार, SIIMA पुरस्कार और कलैमामणि जैसे पुरस्कारों से नवाजी जा चुकी हैं।
फिल्मों के अलावा ये काम भी किए...
- तमन्ना फैंटा और चंद्रिका आयुर्वेदिक साबुन सहित कई लोकप्रिय ब्रांड की मॉडल रही हैं।
- 2015 में आभूषण ब्रांड, "व्हाइट एंड गोल्ड" लॉन्च किया।
- शिसेडो के लिए तमन्ना पहली भारतीय राजदूत भी रह चुकी हैं।
- तमन्ना Luke Coutinho के साथ मिलकर Back to the Roots का सह लेखन भी किया है।












Click it and Unblock the Notifications