रांची निकलने से पहले पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी ने बताई पिता लालू प्रसाद की हालत
पटना। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने अपने पिता और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सेहत को लेकर जानकारी दी है। तेजस्वी ने बताया कि कल शाम को खबर मिली की लालू जी को सांस लेने में समस्या हो रही है। उनकी किडनी 25 फीसदी ही काम कर रही है। हम माता और भाई के साथ रांची जा रहे हैं, हमने उनसे मिलने की विशेष अनुमति मांगी है। तेजस्वी यादव ने बताया कि हमें पता चला है कि पिता कोरोना निगेटिव हैं। लेकिन और भी ढेर सारी जांच बाकी है। इसलिए अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया जा सकता।

Recommended Video
तेजस्वी ने बताया कि पिता लालू यादव के फेफड़ों में पानी की सूचना मिली है, टेस्ट कराया जा रहा है। निमोनिया पाया गया है। तेजस्वी यादव अपने पिता से मिलने के लिए पटना एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। उनके साथ उनकी मां राबड़ी देवी और बड़े भाई तेजप्रताप यादव भी मौजूद हैं।
रांची पहुंचीं मीसा भारती
बता दें कि लालू की बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती अपने पिता की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली से सीधे रांची पहुंच चुकी हैं। लालू यादव के बेहद करीबी भोला यादव भी रांची पहुंच चुके हैं। शनिवार को लालू यादव से मुलाकात का दिन है लिहाजा यह माना जा रहा है कि परिवार के सदस्य उनसे शनिवार को मुलाकात कर पाएंगे। विशेष परिस्थितियों में जेल प्रशासन से अनुमति लेने के बाद भी लालू यादव से मुलाकात की जा सकती है।
तेजस्वी यादव ने इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि हम आज भी कह रहे हैं कि नीतीश कुमार जी भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं, सरकार के लोग शराब बिकवाते हैं, अपराधियों को संरक्षण देते हैं। हिम्मत है तो गिरफ्तार करो।












Click it and Unblock the Notifications